Breaking

MS Dhoni trusts his teammates Former chief selector Krishnamachari Srikkanth likes this quality of captain cool – धोनी की इस खूबी ने जीता पूर्व चीफ सेलेक्टर का दिल, बोले

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का शुमार सबसे शांत खिलाड़ियों में होता है। वह मैदान पर मुश्किलों पलों में भी धैर्य नहीं खोते और शांत रहकर फैसले करते हैं। इसी वजह से धोनी को ‘कैप्टन कूल’ भी कहा जाता है। धोनी की इसके अलावा एक और बड़ी खूबी है कि वह अपने खिलाड़ियों पर भरपूर भरोसा करते हैं। वह साथी प्लेयर्स को खुद का बेस्ट देने का पूरा मौका देते हैं। धोनी का यह रवैया भारतीय टीम की कप्तानी से लेकर फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान संभालते तक बरकरार है।

धोनी की खिलाड़ियों पर भरोसा करने की खूबी ने भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत का दिल जीत रखा है। उन्होंने कहा कि धोनी के नेतृत्व में कई खिलाड़ियों ने खुद को संवारा है। श्रीकांत ने बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का उदाहरण दिया, जो इन दिनों धोनी की अगुवाई में सीएसकी की ओर से आईपीएल 2023 में खेल रहे हैं। बता दें कि रहाणे ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 4 मैच खेले हैं और 181.58 के शानदार स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए हैं। उनका इस दौरान औसत 138 का रहा। उन्होंने एक अर्धशतक जमाया।

श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा, ”एमएस धोनी अपने साथी खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं। यही वजह है कि धोनी खिलाड़ियों को अपना बेस्ट देने के लिए भरपूर सपोर्ट करते हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं। ताजा उदाहरण अजिंक्य रहाणे का है। रहाणे ने खुद स्वीकार किया कि धोनी ने उन्हें बिना टेंशन लिए सिर्फ अपने गेम का लुत्फ उठाने के लिए कहा था। इसके बाद, रहाणे ने मैदान में जाकर, जो कारनामा किया, वो सभी जानते हैं।” मालूम हो कि रहाणे ने 16वें सीजन में पहला मैच मैच खेलते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 19 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी थी।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!