Mumbai Indians vs UP Warriorz LIVE, WPL 2023: आज ऐसी है यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

Hindustan Hindi News


वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 में शनिवार को डबल हेडर है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेल जा रहा है। दोनों टीमों की भिड़ंत नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हो रही है। यूपी ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। मुंबई और यूपी टूर्नामेंट में अपना छठा मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरी हैं।

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई जीत के रथ पर सवार है। मुंबई ने अपने पिछले पाचों मैचों में जीत दर्ज की है। मुंबई प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है। वहीं, एलिसा हीली की अगुवाई वाली यूपी ने अब तक दो मैच जीते हैं और तीन गंवाए हैं। दोनों टीमें टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले, जब मुंबई और यूपी की 13 मार्च को टक्कर हुई थी, तब हरमन ब्रिगेड ने 8 विकेट से विजयी परचम फहराया था।

3:10 PM मुंबई-यूपी की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, धारा गुज्जर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इसहाक।

यूपी वारियर्स (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्रा, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, पार्शवी चोपड़ा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

3:00 PM मुंबई ने एक बार फिर टॉस गंवा दिया है। यूपी ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

2:50 PM मुंबई इंडियंस का डब्ल्यूपीएल स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, नताली साइवर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, धारा गुर्जर, अमनजोत कौर, क्लो ट्राइटन, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, प्रियंका बाला, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, पूजा वस्त्राकर, हीदर ग्राहम।

2:40 PM यूपी वॉरियर्स का डब्ल्यूपीएल स्क्वॉड: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, लॉरेन बेल, शिवली शिंदे, लक्ष्मी यादव, पार्शवी चोपड़ा, सोपधांडी यशश्री, राजेश्वरी गायकवाड़, शबनम इस्माइल।

2:30 PM नमस्कार! महिला प्रीमियर लीग 2023 का 15वां मैच में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की टक्कर हो रही है। मुंबई और यूपी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!