गोपालगंज में  प्रेमिका हीं निकली प्रेमी का कातिल

गोपालगंज में  प्रेमिका हीं निकली प्रेमी का कातिल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार  को समय सुबह 7:00 बजे नवादा बलुआ टोला गांव के पास बसवारी में अजय राय उम्र 22 वर्ष पिता सुदर्शन राय मानिकपुर का शव बरामद किया गया। इस सर्दभ में नगर थाना कांड स. 884 / 23 दिनांक 08.11.23 धारा 302 / 34 भा0द0वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर कांड का सफल उदभेदन करते हुए मृतक अजय राय की प्रेमिका निशु कुमारी उम्र 18 वर्ष पे0 लक्ष्मण यादव सा0 मानिकपुर, बलुआ टोला को गिरफ्तार किया गया। यह अपने ब्यान ने बताई कि हम दोनों पड़ोसी थे।

तीन-चार साल से दोस्ती था उड़ीसा से पैसा कमाकर आया था तथा घटना के समय मुझे बसवारी में ले गया पुरा नशा किये हुए था अकेला पाकर जोर जबरदस्ती करने लगा बार-बार मना करने के वाबजूद नहीं माना तो उसके नशे में रहने का फायदा उठाकर उसी के गंजी से गला दबा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1. निशु कुमारी उम्र 19 वर्ष पे० लक्ष्मण यादव सा0 मानिकपुर, बलुआ टोला थाना नगर
छापामारी दल के सदस्य:-
01. पु०नि०सह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय, नगर थाना 02. पु०अ०नि० मनोज कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष नगर थाना 03. पु०अ०नि० लालू प्रसाद मल्लाह नगर थाना 04. पु०अ०नि० राज लक्ष्मी, नगर थाना 05 पु०अ०नि० दिपीका रंजन, नगर थाना 06 पु०अ०नि० राकेश कुमार सिंह, नगर थाना 07 परि० पु०अ०नि० आमिर हुसैन, नगर थाना

यह भी पढ़े

नालंदा में रुपये डबल करने वाले गिरोह के 4 सदस्य हुए गिरफ्तार 

क्या होती है दो देशों की 2+2 वार्ता?

क्या है चीन का ‘कर्ज़ जाल’ की सच्चाई?

विश्व क्षय रोग रिपोर्ट 2023 के मुख्य निष्कर्ष क्या हैं?

भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की क्या आवश्यकता है?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!