बहुआरा कादिर पैक्स चुनाव में नरेंद्र सिंह पुनः विजयी
*नरेंद्र सिंह ने इजहार अहमद को 188 मतों से हराया
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)
बड़हरिया प्रखंड के बहुआरा कादिर पैक्स मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। इस दौरान नरेंद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी इजहार अहमद को 188 मतों से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष पर काबिज रहने में सफल रहे। बता दें कि नरेंद्र सिंह को 411 मत प्राप्त हुए,जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इजहार अहमद को 223 वोट प्राप्त हुए।
वहीं जितेन्द्र सिंह को 11 वोटों से संतोष करना पड़ा। विदित हो कि इस दौरान 678 वोट पड़े थे। मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक डीएओ आलोक कुमार, बीडीओ संदीप कुमार, बीपीआरओ सूरज कुमार, एलईओ गौतम सिंह आदि ने पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी नरेंद्र सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
नरेंद्र सिंह की जीत से उत्साहित समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इस मौके पर पूर्व मुखिया सफीक अहमद, मुखिया राजीव कुमार सिंह, बबुआ जी, जीतेंद्र सिंह,राजेंद्र पांडेय, चंदेश्वर पासवान, सन्नी सिंह,अनमोल वर्मा,मनोज सिंह, मनोरंजन सिंह,छोटे लाल राम,बबुआ जी सहित अन्य मौजूद थे।