समाज सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ नम्रता आनंद को राष्ट्रीय सम्मान

समाज सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ नम्रता आनंद को राष्ट्रीय सम्मान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

* बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने किया सम्मानित

 

श्रीनारद मीडिया,   डॉ विजय कुमार पांडेय, सीवान (बिहार):

राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये
डा.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सौजन्य से बिहार विधानसभा सभागार में डा.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 151 लोगों को भी सम्मानित किया गया। डा. नम्रता आनंद को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। डा. नम्रता आनंद को यह सम्मान बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, पद्मश्री सुधावर्गीज, पद्मश्री विमल जैन, डा.सहजांनद प्रसाद और डा.एल बी सिंह ने संयुक्त रूप से दिया।

इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। समाज सेवा का जज्बा यदि इंसान के अंदर हो तब वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सेवा कर ही लेता है। हम तन-मन धन सभी तरह से समाज की सेवा कर सकते है। जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है।

हमारा कर्तव्य बनता है कि सच्चे दिल से समाज की सेवा करें।सच्चे हृदय से की गयी समाज सेवा ही इस देश व इस पूरे संसार का कल्याण कर सकती है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था दीदीजी फाउंडेशन महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही है।दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में महिलाओं को नि.शुल्क सिलाई का प्रशिक्ष्ण दिया जाता है, जिससे वे आम्मनिर्भर बन सकें। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से महिलाओं को स्वावलंबन आत्मनिर्भर बनने का मौका मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि डा. नम्रता आनंद को केन्द्रीय चयन समिति ने वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया। वर्ष 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सर्वश्रेष्ठ 20 शिक्षकों में सम्मानित किया।वर्ष 2020 में नम्रता आनंद ने कुरथौल के फुलझड़ी गार्डेन में संस्कारशाला की स्थापना की। संस्कारशाला के माध्यम से गरीब और स्लम एरिया के बच्चों का नि.शुल्क शिक्षा, संगीत, सिलाई-बुनाई और डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।

डा. नम्रता आनंद, विस्मिल्ल खान सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान,चित्रगुप्त सम्मान,कर्मयोगी महिला सम्मान, नारी रत्न अवार्ड, युवा सम्मान, छात्र सम्मान, राजीव गांधी समररसता अवार्ड,बेस्ट वालिनटेयर अवार्ड ,एनएसएस, इंदिरा गांधी समरसता अवार्ड, अंतर्रार्ष्टीय समरसता यूनिटी गोल्ड मैडल, महिला शक्ति सम्मान स्वर्ण पदक, इंडो-नेपाल समरसता अवार्ड, इंडो-नेपाल एकता अवार्ड, समाज रत्न अवार्ड, काठमांडू-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड, स्वामी विवेकानंद अवार्ड, नेशनल प्राइड अवार्ड, लाल बहादुर शास्त्री सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर्स सम्मान, इंसपिरेशन वुमेन अवार्ड,शिक्षा विभूति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण वारियर अवार्ड समेत कई राष्ट्रीय -अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित की गयी है।

यह भी पढ़े

सीवान के तत्कालीन जिलाधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को राष्ट्रपति के कर कमलों से मिला भूमि सम्मान

 मशरक थाना में लगा जनता दरबार, पहुंचे फरियादी

पटना से सिवान जा रहें बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का मशरक में हुआ भव्य स्वागत

मेड़ काटने से रोकने पर दंपति की पिटाई  

सिसवन की खबरें :  थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित कर मामले की हुई सुनवाई

रघुनाथपुर :  बिजली  प्रवाहित  तार की चपेट में आने से  वृद्ध महिला की हुई मौत

शिक्षक की गरिमा को शर्मसार कर रहे है बिहार के शिक्षक, कुर्सी पर पैर फेककर सोते नजर आए माहटर साहेब

वायुसेना दिवस परेड इस बार चंडीगढ़ के बजाए प्रयागराज में होगी, जानिए क्या है वजह?

Leave a Reply

error: Content is protected !!