राष्ट्रीय शांति वाहिनी संगठन का हुआ विस्‍तार

राष्ट्रीय शांति वाहिनी संगठन का हुआ विस्‍तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

सीवान, गोपालगंज एवं छपरा जिला अध्‍यक्ष की हुई घोषणा

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

राष्ट्र की एकता अखंडता प्रभुता शांति सद्भावना के प्रति समर्पित राष्ट्र स्तरीय संगठन राष्ट्रीय शांति वाहिनी द्वारा सारण मंडल के प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने तथा संगठन द्वारा किए जाने वाले जनहित कार्यों के अंतर्गत सारण के तीनों जिलों में से छपरा सीवान गोपालगंज में अपनी गतिविधियों को मूर्त रूप प्रदान करने के संदर्भ में सिवान मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस संदर्भ में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरविंद आनंद ने कहा कि राष्ट्रीय शांति वाहिनी द्वारा भारत के अन्य राज्यों में सफलतापूर्वक कार्य को अंजाम देने के क्रम में महिला समाज सेवी स्वामी आनंद जी के अध्यक्षता में बिहार में शांति अमन चैन स्थापित करने के प्रति

कृत संकल्पित भावना को बनाए रखते हुए सामाजिक सुशिक्षित व सुयोग लोगों को नियुक्त कर उनके नेतृत्व में महिलाओं बच्चों बुजुर्गों असहाय सहित आम नागरिकों की अधिकारों की रक्षा एवं सुरक्षा उनकी सुरक्षा हेतु शासन प्रशासन की सहयोग से अपनी समाज हित गतिविधियों को संपादित करने का लक्ष्य निर्धारित की है उन्होंने बताया कि सारण के गीत संगीत की दुनिया में जागरण सम्राट कहे जाने वाले रमेश सजल को सहारनपुर मंडल का क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश सजल को मनोनीत किया गया है। सिवान के जिलाध्यक्ष डॉ अनु बाबू ,छपरा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार सिंह गोपालगंज के जिला अध्यक्ष थावे मंदिर से जुड़े अशोक पांडे को मनोनीत किया गया है।

वही रत्नेश वतन को छपरा का कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बनाया गया है इसके अलावा सिवान के लगभग 1213 प्रखंडों में अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं बाकी प्रखंडों में प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया जारी है!

आंध्र प्रखंड से अरुण सिंह हुसैनगंज से सत्येंद्र साह, चंद्रमा प्रसाद (प्रखंड महासचिव), सिसवन से बंटी गुप्ता, हसनपुरा से मनोहर पटेल (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष) पचरुखी से धर्मेंद्र गुप्ता दरौंदा से बबलू राजा (युवा प्रकोष्ठ) घुटने से आनंद चौधरी, गोरिया कोठी से प्रमोद कुमार साह वालों हुसैनगंज से पवन गुप्ता ( उपाध्यक्ष) मैरवा से धनंजय कुमार महाराजगंज से अजीत कुमार, सिवान जिला संगठन सचिव आर्यन कुमार पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें संगठन द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों के लिए अधिकृत किया गया।

यह भी पढ़े

नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ करने को प्रशिक्षण शीघ्र 

शिक्षक दिवस समारोह में डा. शोभा कुमारी को मिला राजकीय शिक्षक सम्मान

भाकपा का तीसरा अंचल सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न

सांसद  रूढ़ी के अनुशंसा पर गंभीर रोग से ग्रसित सिंकदर राय को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिला 80 हजार रूपये

मशरक की खबरें :  मकान का करकट उखाड़ पचास हजार नगदी सहित गहने चोरी

दरौली पीएचसी में अनियमता को लेकर इनौस के प्रतिनिधि मंडल चिकित्सा प्रभारी से मिले 

Leave a Reply

error: Content is protected !!