Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भारतीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने अभय सिंह चौटाला को दिया अपना समर्थन  - श्रीनारद मीडिया

भारतीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने अभय सिंह चौटाला को दिया अपना समर्थन 

भारतीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने अभय सिंह चौटाला को दिया अपना समर्थन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र :

अभय सिंह चौटाला ने तन मन धन से आंदोलन कर रहे किसानों का साथ दिया और पूरे देश में एकमात्र विधायक थे जिन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दियाः टेकराम कंडेला।
किसानों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के समर्थन से हमारी जीत हुई पक्कीः अभय सिंह चौटाला।
क्हा, जब तक भूपेंद्र हुड्डा राजनीति में है तब तक भाजपा को कोई खतरा नहीं है।
आप पार्टी हरियाणा का पानी रोकने वाले लोग हैं, पहले एसवाईएल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे आप पार्टी।

कुरूक्षेत्र : भारतीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने शुक्रवार को कुरूक्षेत्र लोकसभा से इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को अपना समर्थन दिया। कंडेला ने कहा कि हमने अपने संगठन के लोगों की सहमति के बाद यह निर्णय किया कि जिसने किसान आंदोलन में हमारा साथ दिया उसका लोकसभा चुनाव में ़पूर्ण रूप से साथ देंगे। कंडेला ने कहा कि कुरूक्षेत्र में तीन पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी ने जिसपे कोयला चोर के आरोप लगाए थे उसे ही खड़ा कर दिया। दूसरा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से लाकर खड़ा कर दिया जो जिंदल की तरह बड़ा पूंजीपति है और किसान कमेरे से कोई लेना देना नहीं है। तीसरा उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला है जिसने तन मन धन से तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का साथ दिया और पूरे देश में एकमात्र विधायक थे जिन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया। कांग्रेस ने विपक्षी पार्टी होते हुए भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया। अगर कांग्रेस चाहती तो अभय सिंह की तरह सारे विधायक इस्तीफा देते जिससे केंद्र की भाजपा सरकार पर दबाव बनाने में आसानी होती और 750 किसानों को अपनी शहादत नहीं देनी पड़ती।

अभय सिंह चौटाला ने प्रेस को संबोधित करते हुए समर्थन देने पर टेकराम कंडेला का आभार प्रकट किया और कहा कि हम दोनों ने जाट आरक्षण आंदोलन और किसान आंदोलन का साथ दिया और सक्रिय भूमिका निभाई। आज जो किसानी से जुड़ा हुआ है, जिसे किसान आंदोलन याद है वो अब लोकसभा चुनाव में मुझे वोट करेगा। किसानों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के समर्थन से हमारी जीत पक्की हो गई है।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि ये भाजपा की सरकार कातिलों की सरकार है। भाजपा के 10 साल के राज में सबसे ज्यादा कत्लेआम हुए हैं। संत रामपाल के 6, जाट आरक्षण आंदोलन में 32, राम रहीम के 46 लोगों का कत्लेआम किया। 13 महीने चले किसान आंदोलन में 750 किसान शहीद हो गए। भाजपा देश का सबसे घातक राजनीतिक दल है। इन्होंने देश को जाती और धर्म में बांट दिया। जिस भी प्रदेश में कोई किसान कौम जो ताकतवर है उनको दूसरी कौमों के खिलाफ लड़वा दिया। आज प्रदेश का बच्चा बच्चा भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार बैठा है। 4 जून को नतीजे आ जाएंगे, भाजपा कई सीटों पर जमानत भी नहीं बच पाएगी।

भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला बोलते हुए अभय सिंह ने कहा कि जबतक भूपेंद्र हुड्डा राजनीति में है तब तक भाजपा को कोई खतरा नहीं है। इसके कई उदाहरण सभी के सामने हैं। सुभाष चंद्रा के राज्यसभा के चुनावों में स्याही कांड को सभी जानते हैं कैसे भूपेंद्र हुड्डा एवं कांग्रेस के विधायकों ने इनेलो और कांग्रेस के सांझे उम्मीदवार को हराने के लिए पेन की स्याही बदल कर वोट कैंसिल करवा दिए थे। हुड्डा ने अपने बेटे को राज्यसभा का सांसद बनाने के लिए भाजपा से सैटिंग की और भाजपा ने अपना उम्मीदवार ही नहीं उतारा। करनाल में खट्टर और नायब सैनी के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतार कर भाजपा की मदद कर रहे हैं। मेरे ऐलनाबाद के उप चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा मेरे खिलाफ वोट मांगने गया लेकिन वहां जाकर बोला की कांडा मेरा दोस्त है और कांग्रेस के उम्मीदवार की जमानत जब्त करवा दी। भूपेंद्र हुड्डा ने तो राव इंद्रजीत, धर्मवीर, सेलजा, रणदीप सुर्जेवाला, किरण चौधरी और कैप्टन अजय सिंह यादव जैसों को भी साफ कर दिया। आम आदमी पार्टी पर भी तीखे हमले किए और कहा कि ये हरियाणा का पानी रोकने वाले लोग हैं। पहले एसवाईएल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे आप पार्टी। पंजाब में कहते हैं एक बूंद पानी नहीं देंगे और यहां लोकसभा चुनाव में लोगों से वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी एसवाईएल के पानी न देने पर इनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़े

 

संस्कृति एवं लोक कलाओं को संजोने में कलाकारों का अमूल्य योगदान : प्रो. सोमनाथ सचदेवा 

एचआर कॉन्क्लेव -2024 में जुटे महारथी 

शिक्षा के साथ संस्कार देने को प्रतिवद्ध लिटेरा पब्लिक स्कूल ने मनाया मातृ दिवस

अमनौर में यूपी के सीएम योगी ने किया जनसभा को किया संबोधित 

सिसवन की खबरें –  कड़ी सुरक्षा के बीच 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं ने मतदान किया

सरकारी अस्पताल में सभी कार्य होंगे पेपरलेस , राज्यस्तरीय टीम ने‌ किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!