ट्रेन हमले का आरोपी नक्सली कमांडर गिरफ्तार
लखीसराय में पुलिस और एसएसबी की टीम ने पकड़ा, ढाई साल से मुंबई में छिपा था
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
बिहार के लखीसराय पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने चानन थाना क्षेत्र के हनुमान थान जंगल से कुख्यात नक्सली अशोक कोड़ा उर्फ भगलू कोड़ा को गिरफ्तार किया है।साइबर डीएसपी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
एसपी अजय कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया। अशोक कोड़ा नक्सली एरिया कमांडर अर्जुन कोड़ा का करीबी सहयोगी है,गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज है। 2013 में इसने अपने साथियों के साथ धनबाद-पटना एक्सप्रेस पर हमला किया था।
इस हमले में आरपीएफ जवान सुकांतदेव, अवर निरीक्षक अमित और एक यात्री सरवर इस्लाम की हत्या कर दी गई थी। नक्सलियों ने एक AK-47, दो इंसास राइफल और 230 राउंड गोलियां भी लूट ली थी। पुलिस के अनुसार अशोक कोड़ा पिछले ढाई साल से मुंबई में छिपा हुआ था।
वह हाल ही में अपने क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात करने की योजना के साथ लौटा था। एसपी अजय कुमार ने कहा कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान और तेज किया जाएगा।
यह भी पढ़े
मधुरेश नारायण की लघुकथा संग्रह “नीलकंठ” का लोकार्पण
सिधवलिया की खबरें : बच्चों को पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक
मन- वचन- कर्म की पवित्रता का संदेश देता है होली का त्यौहार: बीके अनामिका दीदी
मशरक की खबरें : दो युवकों की हत्याकांड में पूर्व विधायक ने दोषियों पर कार्रवाई की किया मांग
गूगल मैप ने दिखाया मौत का रास्ता,स्टेशन मास्टर की 30 फीट गहरे खाई में कार गिरने से मौत
सांवरे सलोने का कोई ना जवाब….भजन पर झूमें श्रद्धालु
थाना से स्कूटी चोरी कर महिला सिपाही खुद करती थी सवारी, मुंशी और थानाध्यक्ष के साथ हुई सस्पेंड