Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नवां पंजाब का संकल्‍प,डबल इंजन की सरकार करेगी विकास-पीएम मोदी. - श्रीनारद मीडिया

नवां पंजाब का संकल्‍प,डबल इंजन की सरकार करेगी विकास–पीएम मोदी.

नवां पंजाब का संकल्‍प,डबल इंजन की सरकार करेगी विकास–पीएम मोदी.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नवां पंजाब का नारा दिया और कहा कि नवा पंजाब भाजपा दे नाल, नवा पंजाब नवा टीम के साथ। पंजाब भी अब डबल इंजन की सरकार से विकास होगा और बदलाव होगा।  उन्‍होंने बोले सो निहाल के घोष से अपना भाषण शुरू किया। उन्‍होंने कहा‍ कि मैं जालंधर के देवी तालाब मंदिर में माता जी के दर्शन करने जाना चाहता था, लेकिन यहां की पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर लिये। ये हालत है पंजाब में प्रशासन का। उन्‍होंने पंजाब के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मेरा पंजाब से खास लगााव मिला है। मैंं पंजाब की सेवा करता रहा हूं। मेरी ये सेवा नवा पंजाब के संकल्‍प से शुरू हो गया है। अब पंजाब का भाजपा गठबंधन सरकार के साथ विकास होगा।

 गुरु नानक देव जी के मानस जात सभौ एक ही पहिचानो के आदर्शोंं पर काम करती है भाजपा 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संदेश दिया- मानस की जात सभौ एक ही पहिचानो।  भाजपा इन्हीं आदर्शों पर काम करती है। भव्य काशी धाम हमारे सामने है। हमने करतारपुर कारिडोर बनवाया। मैं आश्वासन देना चाहता हू कि पंजाब के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नशामुक्ति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

jagran

जालंधर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी। 

पीएम मोदी ने कहा, मैं सवाल पूछता हूं, आपके पास खेत है, गाड़ी है, अच्छी कमाई है, लेकिन आपका जवान बेटा नशे में डूब गया तो यह सब किस काम आएगा। बेटा बर्बाद हो गया तो आपके लिए क्या बचेगा। पंजाब का मुझ पर कर्ज है, मैं कर्ज चुकाना चाहता हूं। मैं इस युवा पीढ़ी का बचाना चाहता हूं। माताओं-बहनोंंसे कहना चाहता हूं कि  मैं आपका दुख जानता हूं। मुझे आशीर्वाद दीजिए। अपनी पीढ़ी को आशीर्वाद दीजिए। मैं आपके लिए अपनी जिंदगी खपाना चाहता हूं। मैं आपके सपनों को साकार करना चाहता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के काम और विकास होगा 

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के राज में बिना खौफ के कारोबार होगा। डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव पक्के मकान बना कर दे रही है। राशन दे रही है। ऐसी सरकार  पंजाब में सड़कें बनाएगी। जालंधर समेत पूरे क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा। 23 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा जमा हुआ है। हमने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है। हम किसानों पर बोझ नहीं आने देंगे। सारा बोझ हमने लिया।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने वीर बाल दिवस की घोषणा की 

उन्‍होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व, गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व व बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती विश्व में मनाई। उन्‍हाेंने गुरु गोबिंद सिंह जी के सम्‍मान में  वीर बाल दिवस की घोषणा की। उन्‍होंने कह‍ा कि हम देश की सीमा को मजबूत करते हैं। सेना को अधिकार करते हैं, जबकि कुछ लोग शहादत पर सवाल उठाते हैं। हमने 84 के दंगों की जांच के लिए एसआइटी बनाई। कांग्रेस ने इस दंगे के आरोपितों को बड़े पद देकर पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़का। कांग्रेस एक परिवार के कब्जे में है। कांग्रेस का कंट्रोल जिस परिवार के पास है, वो पंजाब से अपनी पुरानी दुश्मनी निकालता है। जब तक कांग्रेस उस परिवार के कब्जे में है, कभी भी पंजाब का भला कांग्रेस नहीं कर सकती है।

jagran

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की जालंधर रैली में मौजूद लोग। 

उन्‍होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग यहां आ गए हैं, जिनका यहां कोई लेना-देना नहीं है। गली गली में शराब के ठेके खोलना चाहते हैं। मैं गुजरात का सीएम था  तो प्रचार के लिए पूरे देश में दौड़ रहा था। मुझे पठानकोट से हिमाचल जाना था। कांग्रेस के युवराज जो एम थे, उनका अमृतसर में कार्यक्रम था। मेरे हवाई जहाज को उडऩे नहीं दिया। मुझे डेढ़ घंटे की देरी हुई। क्योंकि उनके युवराज पंजा आने वाले थे। मेरे हिमाचल के दो कार्यक्रम रद करने पड़े। ये कांग्रेस के कारनामे हैं।

आपस में लड़ने वाले स्थिर सरकार दे पाएंगे क्‍या

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस पर हमले करते हुए कहा, आपस में लड़ने वाले स्थिर सरकार दे पाएंगे और विकास कर पाएंगे क्या। हम जब अकाली दल के साथ थे, तो हमने अपनी छोटी भूमिका स्वीकार की। उस समय हमारे साथ अन्यााय हुआ। बादल साहब (प्रकाश सिंह बादल) ने अपने बेटे को डिप्टी सीए बनाया। हमने आपत्ति नहीं जताई। भाजपा ही पंजाब का कल्याण करा सकती है। पंजाब को हम मिल कर आगे बढ़ाएंगे। देश के 70 प्रतिशत खेल के सामान जालंधर में बनते हैं। यहां वोकल फार लोकल की बात करते हैं, तो उद्योगों को ताकत मिलती है। कभी कांग्रेस के मुंह से ऐसा सुना क्या। कंाग्रेस की नीतियों ने पंजाब के उद्योगों का तबाह कर दिया।

उन्‍होंने कहा, वाहे गुरु जी का खालसा, जय भीम, हर हर महादेव। सभी को राम राम। बहुत दिनों बाद पुराने साथियों का दर्शन करने का मौका मिला। कैप्टन साहिब ने पुरानी दोस्ती याद दिलाई। शक्तिपीठ की धरती से देवी मां त्रिपुरमालिनी को नमन करता हूं। पंजाब सरकार की सुरक्षा पर सवाल उठाया। मैं महाराजा रणजीत सिंह, शहीद भगत शहीद ऊधम सिंह के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पुलवामा के शहीदों की तीसरी बरसी है। उनके चरणों में शीश झुकाता हूं। कुछ ही दिनों में संत रविदास जी का धाम बनाने का काम शुरू होगा। पंजाब से मेरा बहुत कुछ जुड़ा है। मैं साधारण कार्यकर्ता के रूप में भटकता था, तब मुझे पंजाब ने संभाला। यह मुझ पर कर्ज है। आपने मेरी मेहनत देखी है। हम संकल्प को पूरा करने के लिए जीवन खपा देते हैं।

पंजाब में एनडीए की सरकार बनने जा रही है

उन्‍होंने कहा कि पंजाब में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। यह पक्का है। पंजाब में विकास का नया अध्याय शुरू होगा। आज पूरा देश मिलकर नए भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। नया भारत तभी बनेगा, जब नवां पंजाब बनेगा। नवां पंजाब कर्ज से मुक्त होगा। अवसर से युक्त होगा। नवां पंजाब में भ्रष्टाचार के लिए जगह नहीं होगी। अब नया नारा है- नवां पंजाब भाजपा के नाल। डबल इंजन से पंजाब डबल गति से आगे बढ़ेगा। पंजाब में बदलाव के लिए अद्भुत उत्साह है। उन्‍हाेंने लोगों से सवाल किया पंजाब  बंटवारावादियों का साथ देगा या बदलाव करने वालों को मौका देगा।

मोदी ने कहा कि  जिनकी पंजाब मं आस्था नहीं वह पंजाब को बर्बाद करने में तुले हैं। सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा, शांति देश की एकता अखंडता के लिए जरूरी है। ऐसी सरकार की जरूरत है जो राज्य को सुरक्षा दे। कांग्रेस काम करने वालों की राह में रोड़े खड़े कर देती है। कांग्रेस ने कैप्टन को इसलिए हटाया क्योंकि कैप्टन ने भारत सरकार के साथ मिलकर काम किया।

रैली में पंंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींंडसा सहित अन्‍य नेताओं ने पीएम का स्‍वागत किया। रैली के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है और रैली स्‍थल व आसपास के क्षेत्र में चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस तैनात है।

प्रधानमंत्री मोदी का स्‍वागत पंजाब लोक कांग्रेस के अध्‍यक्ष कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, शिअद (संयुक्‍त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा और पंंजाब भाजपा के अध्‍यक्ष अश्‍वनी शर्मा ने किया। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने भी जमकर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और उनके कार्योंंकी सराहना की। पीएम मोदी से अपने रिश्‍ते के बारे में कई बातेंं बताईं। उन्‍होंने पंजाब के पाकिस्‍तान से सटे होने से सुरक्षा बड़ा मसला है। उन्‍होंने कांग्रेस द्वारा मुख्‍यमंत्री रहते हुए भाजपा और पीएम मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से प्‍यार होने की बात का भी जवाब दिया।

ढ़ींडसा ने अपने संबोधन मेें भाजपा के साथ गठबंधन करने के कारण बताते हुए कहा कि आज पंजाब की हालत बहुत खराब है। प्रधानमंत्री मोदी काेेपंजाब से खास लगाव हैै। उनसे पंजाब को उम्‍मीद है कि वह उसे उबारेंगे।    रैली को अभी मशहूर सूफी गायक व सांसद हंसराज हंस  रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने अपने खास अंदाज मेंं गीत गाते हुए अपना भाषण दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी रैली को संबोधित किया। रैली के मंच पर भाजपा नॉर्थ के उम्मीदवार केडी भंडारी, पंजाब भाजपा अध्‍यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय राज्‍यमंंत्री सोम प्रकाश, सरबजीत सिंह मक्कड़,  मनोरंजन कालियासुरेंद्र महेश भी  मौजूद हैं।

jagran

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की रैली में पहुंचे लोग। 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में वर्चुअल रैली को संबोधित किया था। रैली स्‍थल पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मौजूद हैं और लोगों का आना जारी है। जालंधर के बाद प्रधानमंत्री पंजाब में दो रैलियां और करेंगे। ये 16 फरवरी को पठानकोट और 17 फरवरी को अबोहर में होंगी।

jagran

पीएम नरेन्‍द्र मोदी की जालंधर रैली में पहुंंचे पंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह। 

रैली के लिए  जालंधर के पीएपी मैदान और इसके आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा की गई । पूरे शहर में चप्‍पे- चप्‍पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। रैली स्‍थल पर पंंजाब और जालंधर के भाजपा नेताओं के साथ पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष सोदान सिंह और रैली के प्रभारी सुनील ज्‍योति भी मौजूद थे।

रैली के मद्देनजर जालंधर नो फ्लाई जोन घा‍ेषित, चन्‍नी के हेलीकाप्‍टर को नहीं मिली इजाजत    

जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को लेकर जालंधर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है इसके चलते मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हवाई यात्रा के लिए इजाजत नहीं दी जा रही है।  मुख्यमंत्री चन्‍नी चंडीगढ़  में जालंधर में शाम को आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करने आना था।

प्रधानमंत्री की थ्री टियर सुरक्षा

प्रधानमंत्री की थ्री टियर सुरक्षा की जाएगी। पीएपी ग्राउंड की यह रैली दोआबा के लिए है, लेकिन इसके लिए जालंधर लोकसभा के तहत आते नौ विधानसभा हलकों के कार्यकर्ताओं और लोगों के लिए ही इंतजाम किया गया। कपूरथला, नवांशहर और होशियारपुर के कार्यकर्ताओं को रैली से वर्चअल तरीके से जुडे़। रैली के आयोजन के लिए बनाई संचालन समिति के प्रमुख पूर्व मेयर सुनील ज्योति थे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!