सिसवन की खबरें : भगवान की भक्ति करने वाले मनुष्य को कभी कष्ट नहीं होता

 सिसवन की खबरें : भगवान की भक्ति करने वाले मनुष्य को कभी कष्ट नहीं होता

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
 भगवान की भक्ति करने वाले मनुष्य को कभी कष्ट नहीं होता।  यह बातें सिसवन प्रखंड क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव स्थित माता भगवतीजी मंदिर के पास आयोजित भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान गुरुवार को संध्या 6 बजे के करीब कथा वाचक  उत्तरकाशी से आए संत रामभद्राचार्य जी ने कही।
दावा आपत्ति को लेकर जमा किए गए फॉर्म की हो रही है जांच
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन प्रखंड में दावा आपत्ति को लेकर जमा किए गए फॉर्म की हो रही है जांच।बताते चले कि सिसवन प्रखंड के विभिन्न पैक्स में पैक्स चुनाव होने हैं।जिसको लेकर मतदाता सूची में नाम सुधारने एवं जोड़ने को लेकर लोगों द्वारा दावा आपत्ति को लेकर फॉर्म जमा किए गए थे। जिसको लेकर जांच की जा रही है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा गुरुवार को शाम के 3:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।
मारपीट की घटना में युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के सुवहीं गांव में गुरुवार को आपसी विवाद मे हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी रामजी साहनी का पुत्र कृष्णा साहनी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
सांप के काटने से अधेड़ महिला अचेत
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव में गुरुवार को सांप के काटने से एक अधेड़ महिला अचेत हो गई। महिला स्थानीय निवासी शमीम अंसारी की पत्नी नजमा बेगम है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
  पैक्स चुनाव का मतदाता सूची का प्रकाशन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
हसनपुरा प्रखंड के पैक्सो में होने वाले चुनाव की तैयारी में स्थानीय प्रशासन जुट गया है। जहां हसनपुरा में पैक्स का चुनाव किया जाना है। जिसको ले शुक्रवार को सभी पैक्स से संबंधित प्रखंड कार्यालय पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा गुरुवार को  दिन के 4:00 के करीब जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े

नालंदा में अनोखी साजिश का हुआ खुलासा,  पिता ने बेटे को कराया गिरफ्तार 

8 साल से फरार तिहरे हत्याकांड का नामजद नक्सली गिरफ्तार

दरियापुर थानान्तर्गत 01 देशी पिस्टल जप्त कर 01 व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 3 राइफल और 110 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी को दबोचा

मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, दर्जनों संगीन मामलों में था फरार

शतचंडी महायज्ञ के बाद चननिया डीह मंदिर पर माता दुर्गा की प्रतिमा होगी स्थापित

आरोग्‍य भारती का वार्षिक सम्‍मेलन 27 अक्‍टूबर को, तैयारी की हुई समीक्षा

स्व. केदारनाथ पाण्डेय को समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त था : मुख्यमंत्री, बिहार

Leave a Reply

error: Content is protected !!