Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 सिसवन की खबरें :  सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ - श्रीनारद मीडिया

 सिसवन की खबरें :  सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

सिसवन की खबरें :  सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के जई छपरा गांव के जानकी धाम परिसर में शुक्रवार से शुरू हो रहें सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ो की संख्या में रंग-बिरंगे परिधान में श्रद्धालु यज्ञ स्थल से जलभरी के लिए जुलुश की शक्ल में निकले। श्रद्धालुओं के यज्ञ स्थल से निकलते ही पूरा वातवरण जय श्री राम, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

गाजे-बाजे के साथ रंग-बिरंगे परिधान में शामिल बड़ी संख्या में महिला-पुरुष युवक-युवतियां व बच्चें जयी छपरा आम घाट स्थित सरयू नदी के पावन तट पर पहुचें। तत्पश्चात वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य पंडित संतोष द्विवेदी के सानिध्य में पूर्ण विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ गंगे की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु जलभरी कर यज्ञ मंडप के लिए प्रस्थान किये। कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित कर आचार्य पंडितो व विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत की।

आयोजको ने बताया कि विगत 3 वर्षों से लगातार महायज्ञ का आयोजन जानी धाम परिसर में होते आ रहा है जो इस साल भी अनवरत जारी है।इस यज्ञ में आत्मा सिंह द्वारा प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई है। इस महायज्ञ बड़े-बड़े संतो का भी आगमन होगा। यह महायज्ञ सात दिनों तक चलेगा।

इस दौरान यज्ञ के पूरे सातों दिन तक धार्मिक अनुष्ठान के साथ में प्रति संध्या कथा प्रवचन केन बाबा के द्वारा किया जाएगा। जबकि 12 दिसंबर को विशाल भंडरा के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति किया जाएगा। यह अनुष्ठान समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। मुख्य जजमान के रूप में अनिल पाण्डेय, श्रीमती माला देवी, सकलदेव पांडे सुरेश पाण्डेय, आनंद पाण्डेय,विश्वजीत पाण्डेय बिट्टू यादव,सुनील पाण्डेय,मुक्तिनाथ पाण्डेय,जयप्रकाश पांडेय,कामेश्वर पाण्डेय मौजूद रहे।

 

राजस्व कैंप का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के सिसवन में ग्रामीण स्तर पर राजस्व कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप में भू लगान एलपीसी तथा जमीन से संबंधित कई कार्यो का निपटारा किया गया। यह आयोजन शुक्रवार को दिन के 2:00 बजे तक चला। मौके पर राजस्व कर्मचारी राजा कुमार सहित कई अंचल कर्मी उपस्थित रहे।

 

शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को  गिरफ्तार किया। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस द्वारा शराब पीने का आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवपुरा गांव निवासी रवि शाही के रूप में हुई है।पुलिस ने उस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे के करीब सिवान न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़ें

सिधवलिया की खबरें :  बुधसी  गाँव मे रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ ने दर्शकों के दिलों को छू लिया

भगवद गीता भारत की सांस्कृतिक विरासत की आधारशिला है- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

2 सगे भाई सहित 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार:यूट्यूब से देखकर सीखा ठगी का धंधा

पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में गिरी,महिला कान्स्टेबल की मौत तीन हालत गंभीर

मुंगेर में दो सीएसपी संचालकों से बदमाशों के एक ही गैंग ने ली लूटपाट

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!