भगवानपुर हाट की खबरें :  जनता दरबार में चार मामले का निपटारा और पांच की हुई  सुनवाई 

भगवानपुर हाट की खबरें :  जनता दरबार में चार मामले का निपटारा और पांच की हुई  सुनवाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):

 

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना परिसर में शनिवार को सीओ रणधीर कुमार के अध्यक्षता में भूमि विवाद को निपटाने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमे चार भूमि विवाद के मामले का निपटारा किया गया।

जबकि मलिकपुरा के पिंटू कुमार , सडीहा के अदालती देवी , चोरौली के मोहमद मुमताज , सरहरी के अलगू महतो और बड़कागांव के जूठन शर्मा मामले की सुनवाई की गई।सुनवाई के बाद अगले तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश सीओ ने दिया । इस मौके पर पीटीसी मुनेश्वर प्रसाद और अंचल के प्रधान सहायक परमानंद राम आदि उपस्थित थे।

 

पंचायत उपचुनाव के लिए मतदाता सूची विखंडन का काम शुरू

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):

सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत इकाई के तीन पदों के रिक्त होने से पंचायत उपचुनाव कराने की तैयारी में जुटा प्रशासन।

बीडीओ डॉ. कुंदन ने बताया कि प्रखंड के तीन पंचायतों विलासपुर में वार्ड संख्या 2 के वार्ड सदस्य, बिठुना पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य तथा बलहा एराजी पंचायत के वार्ड संख्या 2 के पंच सदस्य का पद विभिन्न कारणों से रिक्त हो गया है।

जिसके उप चुनाव के लिए मतदाता सूची विखंडन का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

हवाई यात्रा आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौतियाँ है,कैसे?

भारत में मज़दूरी असमानता के लिये ज़िम्मेदार प्रमुख कारक क्या हैं?

अंटार्कटिक ओज़ोन छिद्र का आकार चार वर्षों में बड़े पैमाने पर बढ़ गया है,क्यों?

मशरक  की खबरें :   कवलपुरा में घटिया ईट से सोलिंग निमार्ण का ग्रामीणों ने किया विरोध, विडियो वायरल

रघुनाथपुर के बडुआ में बंद घर का ताला तोड़ हजारों की चोरी,केस दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!