मशरक की खबरें : चौकीदारी परेड में चौकीदारों को अपर थानाध्यक्ष ने चौकस रहने का दिया निर्देश
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक थाना परिसर में रविवार को चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने की। अपर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को चौकीदारी परेड में सभी चौकीदारो को अपने-अपने क्षेत्र में चौकस रहने का निर्देश दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि सभी चौकीदारों को फरार वारंटी की गिरफ्तारी, ठंड को देखते हुए विशेष चौकसी,अवैध शराब सहित असामाजिक कार्यों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि चौकीदारों से क्षेत्र का हाल-चाल लिया गया और उनके रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएंगी। इस मौके पर चौकीदारी परेड़ में थाने क्षेत्र के सभी चौकीदार उपस्थित थे। वहीं लगातार बढ़ रहे ठंड के मौसम को देखते हुए उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार अपने अपने क्षेत्र में सख्ती और चौकसी से गश्ती करेंगे। बैंक और बाजार क्षेत्र के आस पास भी नजर रखेंगे, कोताही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएंगी।
ठंड बढ़ी लेकिन नगर पंचायत क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
एक ओर एक सप्ताह में ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है दूसरी ओर मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड, अस्पताल चौंक समेत सार्वजनिक स्थानों में अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे शाम और रात के समय राहगीरों यात्रियों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। कुछ दिन पहले तक ठंड कम थी। लेकिन अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है और धूप भी उग रहीं हैं।
वहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण रद्दी कागज और फलों की पेटियों का जलाकर लोग ठंड भगाने का प्रयास कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच लोग घरों में ही दुबकने लगे हैं। सुबह-शाम ज्यादा ठंड पड़ने के कारण अति आवश्यक कार्य से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। वृद्धों और बच्चों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ठंड के अधिक होने के कारण कई लोगों के प्रात: कालीन ठहलने का समय पर असर पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। हालात हैं कि शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत सिर्फ दिखावें के लिए कार्य करता है अभी अलाव की अत्यंत आवश्यकता है पर इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं हैं।
पंचायतों में बन रहे खेल मैदानों से गांवों में उभरेंगी प्रतिभाएं
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक प्रखंड में अब संसाधन विहीन गांव, देहात, दियारा क्षेत्र से भी विभिन्न खेलों के खिलाड़ी उभरेंगे और उनमें छिपी प्रतिभा उजागर होगी। क्योंकि अब प्रखंड के सभी पंचायतों में खेल मैदान बन रहे हैं, जो पहले लगभग पंचायतों में नहीं थे। इसके कारण हमारी ग्रामीण प्रतिभाएं उभर नहीं पा रही थीं। वे फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, वॉलीबॉल आदि खेल मैदानों की कमी के कारण खेतों, बगीचों, और बहियारों में खेलकर प्रैक्टिस करते थे, जिससे वे आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।
जबकि जो थोड़े बहुत अच्छे प्रदर्शन कर रहे थे, उन्हें विभिन्न शहरों में जाकर प्रैक्टिस करने को बाध्य होना पड़ता था। लेकिन अब मनरेगा योजना से सभी पंचायतों में सुविधापूर्ण खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजय साव ने बताया कि कई जगहों पर ये मैदान फाइनल होने की स्थिति में है। उन्होंने बताया कि इन खेल मैदानों में बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, रनिंग ट्रैक आदि बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इनकी अनुमानित लागत 10 लाख रुपये है। इस खेल मैदान से ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा करना है। प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू ने कहा कि उम्मीद है कि खेल मैदान बन जाने से न केवल लड़के, बल्कि लड़कियां भी प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी और जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करेंगी।
वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में खेल मैदान के निर्माण नहीं होने से खिलाड़ियों में मायूसी हैं। लोजपा संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारी को भी नगर पंचायत में खेल मैदान का निर्माण कार्य कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय के पास खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव जिले को भेजा जा चुका है। तब भी योजना का कार्य शुरू नहीं कराना लापरवाही हैं।
यह भी पढ़े
बुजुर्गों को चिकित्सीय परामर्श लेना जरूरी
आरा के 15 बालू माफिया-हिस्ट्रीशीटर पर इनाम की घोषणा, सभी के नाम भी आए सामने; SP ने लिया एक्शन
दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन
जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के आदेश के बावजूद भी नियोजित का वेतन भुगतान लंबित
बिहार के छपरा नगर में सर्वप्रथम अंग्रेजों ने नहीं डच व्यापारियों ने स्कूल का निर्माण कराया था!
अवैध हथियार और गोलियों के साथ रोहतास का अपराधी गिरफ्तार
एक लाख अठासी हजार रुपया लूट के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
मैनमा गांव से कट्टा व कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बर्थडे पार्टी में डांसर से की छेड़खानी, तो दोस्त ने ही गोली मारकर की हत्या