Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मशरक की खबरें :  बकरीद पर्व पर विभिन्न ईदगाहों में की गयी नमाज अता, प्रशासन रहीं सतर्क - श्रीनारद मीडिया

मशरक की खबरें :  बकरीद पर्व पर विभिन्न ईदगाहों में की गयी नमाज अता, प्रशासन रहीं सतर्क

मशरक की खबरें :  बकरीद पर्व पर विभिन्न ईदगाहों में की गयी नमाज अता, प्रशासन रहीं सतर्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा,  मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिले के मशरक नगर और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में त्याग और बलिदान का पर्व ईद उल अजहा की नमाज ईदगाहों और मस्जिदों में अता की गयी। जिसमें अकीदत के साथ शाति पूर्व बकरीद पर्व मनाया गया। मुस्लिम भाई सोमवार की सुबह में ईदगाह और मस्जिदों में पहुंच नमाज अता किए। नमाज के बाद सबों ने अपने परिवार एवं देश दुनिया की अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।

पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थें। डीएसपी अमरनाथ, बीडीओ पंकज कुमार,सीओ सुमंत कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहें। वहीं बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, अरना मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह, दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली,अकबर अली, लोजपा नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, कुमार रजनीश उर्फ झुनना पांडेय,सैफ अली समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी। ईद परिसर के बाहर मेला लगा जहां बच्चों ने आइसक्रीम,जलेबी आदि की खरीदारी की।

 

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में आधा दर्जन घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा,  मशरक, सारण (बिहार):


मशरक के बहरौली गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। घायल सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल बहरौली गांव निवासी स्व उगर सिंह का 65 वर्षीय पुत्र नागेश्वर सिंह, नागेश्वर सिंह की 60 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी और 45 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार सिंह, पप्पू कुमार सिंह की 40 वर्षीय पत्नी लालती देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल दो को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पहले से विवाद चल रहा है पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने मामले को पंचायती भी की थी पर मामले में फिर से विवाद खड़ा कर मारपीट कर दी गई। मौके पर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

 

 

खेत देखने गए किसान को पागल कुते ने काट, किया जख्मी

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा,  मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के कर्ण कुदरिया गांव में खेत में धान का बीज गिराने के लिए जाने के दौरान पागल कुते ने हमला कर जख्मी कर दिया। बुरी तरह से जख्मी किसान को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल कर्ण कुदरिया गांव निवासी असर्फी महंतों पिता स्व जोधा महंतों हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने बताया कि धान का बीज गिराने के लिए खेत देखनें चवर में गये थें वहीं से आने में रात हो गई। चवर में ही पागल कुते ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। चिल्लाने की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुते को भगा उसकी जान बचाई। वहीं कुता काटने से बंगरा के उर्मिला कुमारी,संजीव कुमार,डुमरसन के कर्ण कुमार घायल हो गए गये।

 

 

आपसी विवाद में मारपीट में दो घायल,सदर अस्पताल छपरा रेफर

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा,  मशरक, सारण (बिहार):

 

मशरक सीएचसी में दो को गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल तरैया थाना क्षेत्र के छपिया बिन टोली गांव निवासी परमेश्वर प्रसाद की 25 वर्षीय पुत्री मूर्ति देवी और 16 वर्षीय अंशु कुमारी हैं। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि घर में ही महिलाओं के बीच आपसी विवाद को लेकर गाली ग्लौज हुई और उसी दौरान मारपीट हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अंशु कुमार की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।

 

यह भी पढ़े

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, कई बोगियां पलटीं

बंगाल रेल हादसे के बाद यात्रियों के लिए बुरी खबर

NEET विवाद मामले में एक्‍शन में बिहार पुलिस, 6 ‘पोस्ट-डेटेड चेक’ बरामद, अब तक 13 लोग गिरफ्तार

आगरा में लिव इन रिलेशनशिप में रही युवती ने अपने नये प्रेमी के साथ मिलकर की एक्स बॉयफ्रैंड की दिनदहाड़े कराई हत्या..युवती सहित पांच गिरफ्तार

संगीता हत्याकांड : सगे भाई ही निकले क़ातिल..

Leave a Reply

error: Content is protected !!