मशरक की खबरें :  अनियंत्रित ओवरलोड बालू लदा ट्रक सड़क किनारे पलटा, लड़का दबा

मशरक की खबरें :  अनियंत्रित ओवरलोड बालू लदा ट्रक सड़क किनारे पलटा, लड़का दबा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एन एच 227 ए राम-जानकी पथ पर मशरक थाना क्षेत्र के दलित टोला गांव में सोमवार की सुबह अनियंत्रित ओवरलोड बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गया जिसमें ट्रक से लड़का कुचल गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान दलित टोला गांव निवासी राजेश मांझी का 10 वर्षीय पुत्र कर्ण कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गया जिसमें एक लड़का दब गया जिसे गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।

 

मजदूरी मांगने पर ठेकेदार को छत से मारा धक्का , गंभीर रूप से घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक थाना क्षेत्र के गंडामण गांव में मकान निर्माण का बकाया मजदूरी मांगने पर ठेकेदार को छत से धक्का मारने का मामला सामने आया है मामले में घायल ठेकेदार को गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान बली बिशुनपुरा गांव निवासी बृजकिशोर गोड़ पिता शिव रतन साह के रूप में हुई। घटना में घायल की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि वे गंडामण गांव में रंगलाल राय का मकान निर्माण का ठेका लिए हुएं हैं उसी में चालीस हजार रुपए मजदूरी बकाया है उसी की मांग की गई तों उनके पुत्र अमित कुमार यादव के द्वारा कोई बकाया नहीं होने की बात रखी उसी में उनके द्वारा छत के उपर से धक्का लगा दिया गया जिसमें वे छत से नीचे गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

 

जेल में बंद मजदूर के मनरेगा में हाजिरी बनाने का मामला उजागर , उप मुखिया ने की जांच की मांग

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

मनरेगा योजना सरकार की ओर से गरीब व मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें संबल प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी लेकिन इसे भी भ्रष्टाचार का बड़ा जरिया बना लिया गया है। मामला मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पंचायत के हंसापीर गांव में उप मुखिया शिव कुमार राय के द्वारा लाया गया है। उन्होंने मामले में अधिकारियों से जांच पड़ताल कर आवश्यक कारवाई करने की मांग की है। मामले में उप मुखिया शिव कुमार राय ने बताया कि वर्ष 2022 में पंचायत के हंसापीर गांव निवासी राम प्रवेश महतो मनरेगा मजदूर के रूप में कार्यरत दिखाया गया है वही वह जिस अवधी में मनरेगा मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था उसी दौरान वह गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और अवैध शराब मामले में जेल में बंद रहा। लेकिन मनरेगा कार्य में मुखिया के द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से बाकायदा उसकी उपस्थिति दर्ज कर रखी है और उसके नाम से पेमेंट भी कर दिया गया। जो पंचायत में मनरेगा योजना में धांधली करने का जीता जागता उदाहरण है। मामले में उप मुखिया शिव कुमार राय ने मीडिया को बताया कि उनके द्वारा मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

 

 

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने सोमवती अमावस्या पर वट वृक्ष पर धागा बांधकर मांगी मन्नतें

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांवों में मंदिरों के परिसर अवस्थित पीपल या वट के पेड़ में ज्येष्ठ माह का सोमवती अमावस्या पर्व के अवसर पर महिलाएं सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंची। महिलाओं ने पीपल या वट वृक्ष की पूजा कर अपने परिवार की खुशियों के साथ ही पति व पुत्र के दीर्घायु की प्रार्थना की। वही वृक्ष की परिक्रमा कर 108 बार धागा लपेट कर पूजा अर्चना पूरी की। मशरक के गंडक कालोनी शिव मंदिर, सोनौली,दुरगौली,अरना, कवलपुरा, मदारपुर, चैनपुर, चरिहारा,बंगरा,डुमरसन, कर्ण कुदरिया,सेमरी,नवादा, खजुरी समेत अन्य गांवों में महिलाओं ने पूजा अर्चना की। आचार्य वाचस्पति तिवारी ने बताया कि पीपल या वट अनन्त फल देने वाला माना जाता है। शास्त्रों में इस व्रत का खास महत्व बताया गया है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। ये वर्ष में लगभग एक अथवा दो ही बार पड़ता है। इस अमावस्या का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व होता है।सोमवती अमावस्या के दिन काल सर्पदोष, पितृदोष और अल्पायु दोष के निवारण के लिए पूजा की जाती है। इस दिन शनि यम और शंकर भगवान की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है।इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पतियों के दीर्घायु कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्र गोदान का फल मिलता है। शास्त्रों में इसे अश्वत्थ (पीपल वृक्ष) प्रदक्षिणा व्रत की भी संज्ञा दी गई है। इस दिन विवाहित स्त्रियों द्वारा पीपल के वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चन्दन इत्यादि से पूजा और वृक्ष के चारों ओर 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करने का विधान होता है।

 

यह भी पढ़े

पानापुर की खबरें :  विद्यालय में हुआ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 

समन्वय बनाने के लिए निकाली बाइक रैली

रघुनाथपुर : शिवमन्दिर तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में सीओ निखिल कुमार ने उठाया बड़ा कदम

2024 में कौन बनेगा प्रधानमंत्री ?

बिहार के छपरा में मुबारकपुर हत्याकांड के विरोध में भाजपा का एक दिवसीय धरना

बाराबंंकी की खबरें :  मरीजोंं से मिले उप मुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक और सांसद उपेंद्र रावत

फंदे से लटका मिला महिला का शव,क्यों?

देश दुनिया की प्रमुख खबरें 

Leave a Reply

error: Content is protected !!