Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मशरक की खबरें :  योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, चला सफाई अभियान - श्रीनारद मीडिया

 मशरक की खबरें :  योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, चला सफाई अभियान

मशरक की खबरें :  योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, चला सफाई अभियान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मशरक नगर पंचायत के शहरी से लेकर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों तक में लोगों ने सुबह में योग किया। योग करने के बाद लोगों ने इसका फोटो भी शेयर किया। खैरनपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, केन्द्रीय विद्यालय मशरक में प्राचार्य रंजना झा, बहरौली में मुखिया अजीत सिंह, दुरगौली में मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, डुमरसन में मुखिया बच्चा लाल साह, सोनौली में मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, चांद कुदरिया में पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,बंगरा में मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह,उच्च विद्यालय मशरक में प्राचार्य मुकेश कुमार, प्रकाश शिक्षा सदन में प्राचार्य संतोष ओझा,जीएके विधा निकेतन में रमेश तिवारी,अवध उच्च विद्यालय चैनपुर में प्राचार्य , आदि ने अपने क्षेत्र में योग किया और लोगों को योग के महत्व को बताया। केन्द्रीय विद्यालय मशरक के प्राचार्य रंजना झा ने कहा कि योग व्यक्ति को स्वस्थ, कुशाग्र व समृद्ध बनाता है। वे केन्द्रीय विद्यालय मशरक के परिसर मे आयोजित 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम में बोल रहीं थी। वहीं जीएसके विधा निकेतन के प्राचार्य रमेश तिवारी ने कहा कि आज विश्व के अधिकांश देशों में योग किया जा रहा है। लोगों ने जाति धर्म से ऊपर उठकर, स्वस्थ रहने के लिए इसे अपनाया है।

 

बहरौली पंचायत भवन पर लगा आम सभा

मुखिया अजीत सिंह और पंचायत सचिव पंकज कुमार रहे मौजूद

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक :- पंचायती राज विभाग के आदेश और मशरक पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री आकांक्षा के निर्देश पर मशरक प्रखण्ड के बहरौली पंचायत के पंचायत भवन परिसर में प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने एक ग्राम सभा की जिसमे पंचायत के जनप्रतिनिधि, समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित रहे। बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट योजना के तहत हर वार्ड में 10- 10 जगह चिन्हित कर वहां पर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। मौके पर पंकज कुमार (पंचायत सचिव),,प्रखंड वार्ड संघ के उपाध्यक्ष मुकेश बाबा, रामनरेश राम, प्रिंस बाबा आदि लोग उपस्थित थे।

 

युवक की सड़क दुर्घटना में पटना में मौत, परिजनों में छाया मातम

बिहार प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव का पुत्र हैं मृतक

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


मशरक के डुमरसन पंचायत के फरदहिया गांव के युवक की पटना में बाइक में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक बिहार प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव फरदहिया गांव निवासी लियाकत अली खां का 18 वर्षीय पुत्र महम्मद अली खां हैं। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा हैं और पटना में ही पढाई करता है।

मामले में मृतक के चाचा अकबर अली ने बताया कि मृतक पटना में ही पढाई करता है वहीं पर दवा के लिए बाइक से मित्र के साथ गया था जिसे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई वहीं उसका मित्र गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।

शव फरदहिया गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। वहीं घटना की सूचना पर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़े

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित:

सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

योग इकोनॉमी को बढ़ते देख रही दुनिया- पीएम मोदी

भागलपुर में 3 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस के साथ पुलिस ने दबोचा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!