सिसवन की खबरें : अव्यक्त दिवस के रूप में मनाई जाएगी बाबा की पुण्य स्मृति
विश्व शांति के लिए अखंड योग किया गया।
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुधा बहन ने चैनपुर बाजार में रविवार को कहा कि प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले ब्रह्मा बाबा नवयुग के अद्भुत शिल्पी थे। दैवी संस्कृति के पुनस्र्थापना के लिए उन्होंने वर्ष 1937 में ओम मंडली नामक संस्था बनाकर अपनी सम्पूर्ण अर्जित सम्पत्ति को समर्पित कर दिया। यह संस्था पांच मई 1950 को माउंट आबू राजस्थान में स्थानांतरित हुई।
विश्व शांति सद्भावना व मानवीय मूल्यों की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सयुक्त राष्ट्र संघ ने इस संस्था को 1987 में अंतराष्ट्रीय शांति दूत के पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा बाबा ने 18 जनवरी 1969 को अपनी देह का परित्याग करके संपूर्णता की स्थिति को प्राप्त किया था। उन्ही की पुण्य स्मृति में विश्व भर में इस संस्था की ओर से 18 जनवरी को अव्यक्त दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसी की तैयारी के सिलसिले में रविवार को चैनपुर सेवा केंद्र पर बैठक की गई।
रिंकी बहन ने बाबा के जीवन परिचय को बड़े ही सरल ढंग से काव्य द्वारा ‘भोलेनाथ इस धरा पर हुए दयाल, शिव के रथी तूने इस जग में कर दिया कमाल’ गाकर बताया। इस दौरान मौन में रहकर विश्व शांति के लिए सशक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया।
मौके पर जयप्रकाश भाई रमेश मिश्रा गौतम यादव संतोष सोनी रेनू माता अनिल भाई भानु कुमार सोनी उपस्थित रहे।
सिसवन में ठंड को लेकर जनजीवन अस्त-व्यस्त
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन में ठंड को लेकर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।पछुआ हवा चलने से ठंड धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है।दिनभर लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है।वातावरण में भी फॉग जैसी स्थिति बनी हुई है।न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन चढ़ने के साथ साथ सूर्य के दर्शन तो हो रहे हैं।लेकिन हवा चलने से सूर्य का ताप बेअसर हो जा रहा है। शाम होते सड़क पर चहल पहल कम हो गयी।जरूरी काम से ही लोग निकल रहे हैं।देर शाम ठंड से बचाव को लेकर घर में लोग रहना पसंद कर रहे हैं।सिसवन प्रशासन की ओर से रविवार को प्रखंड के अलग अलग जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई। ठंड़ में अलाव की व्यवस्था से लोगों को राहत मिल रही है। इस संबंध में सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने जानकारी दी।
फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
बताते चले कि सिसवन थाना पुलिस ने सिसवन थाने में दर्ज कांड संख्या 431/24 में महीनों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को जानकारी दी।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव निवासी सोनू कुमार राय के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जहां पर गिरफ्तार आरोपी के पास से 18 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन गांव निवासी सुनील साहनी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के जयी छपरा गंगाब्रह्म स्थान पर रविवार को एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोज किया गया। जिसमें छपरा और सिवान की आठ टीमों ने भाग लिया। खेल के पहले राउंड में खजुह्टी तथा भोरहोपुर के बीच मैच खेला गया जिसमें खजुह्टी की टीम ने दो-तीन से विजय हासिल कर ली। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बीच में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पुरस्कार का वितरण किया गया।
वृद्ध महिला आग से झुलसी
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में रविवार को अलावत ताप रही एक वृद्ध महिला आग से झुलस कर जख्मी हो गई। महिला स्थानीय निवासी शिवसागर दुबे की पत्नी शिव कुमारी देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर। सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर बघौना मुख्य सड़क पर साइकिल सवार को ज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के कलूवाड़ा गांव निवासी पारस यादव का पुत्र मंटू यादव अपने साइकिल से सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना से दही बेचकर वापस लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे ग्यासपुर स्थित एक निजी डॉक्टर के क्लीनिक में दिखाया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।
गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सोमवार को दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं व पुरुषों ने प्रतिभाग किया। आज का दिन सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह को समर्पित रहा। यह दिन उनकी शिक्षा, बलिदान और समर्पण की याद दिलाता है। गुरु गोविंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को बिहार के पाटना साहिब में हुआ था। उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। आध्यात्म में गुरु गोविंद सिंह की गहरी रुचि थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई ग्रंथों की रचना की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
दारौंदा विधायक ने सड़क का किया शिलान्यास
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
लीला साह के पोखरा से बागौर बाजार तक बनने वाले सड़क का शिलान्यास सोमवार को दरौंदा विधानसभा के विधायक करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना करते हुए किया।
बताते चलें कि यह सड़क सिसवन प्रखंड के मेहदर स्थित बाबा महेंद्र नाथ धाम को जोड़ता है। सड़क का शिलान्यास हो जाने से लोगों में काफी खुशी की लहर देखने को मिली। इस बात की जानकारी सिसवन प्रखंड के मंडल अध्यक्ष ने दी ।
कुत्ता के काटने से एक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के मठिया बाजार में कुत्ता के काटने से एक व्यक्ति घायल हो गए।घायल व्यक्ति की पहचान छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतीया गांव निवासी मोहन मांझी के पुत्र संजय मांझी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को संजय मांझी मठिया बाजार से सब्जी खरीद कर वापस लौट रहे थे तभी अचानक से उन्हें कुत्ता ने काट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के अस्पताल में दिखाया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।
यह भी पढ़े
कंधार ऑपरेशन के गवाह कैप्टन देवी शरण हुये सेवानिवृत्त
बिहार में फर्जी शिक्षकों पर निगरानी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, दो गिरफ्तार
इस कुख्यात नक्सली के गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, बिहार में नक्सल नेटवर्क हुआ कमजोर
राष्ट्रगान के अपमान पर नाराज हुए तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि