Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें : कचनार  उत्तर टोला स्थित छठ घाट वर्षों से जर्जर  - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरें : कचनार  उत्तर टोला स्थित छठ घाट वर्षों से जर्जर 

सिसवन की खबरें : कचनार  उत्तर टोला स्थित छठ घाट वर्षों से जर्जर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के कचनार गांव के उत्तर टोला स्थित छठ घाट वर्षों से जर्जर है।छठ घाट के जर्जर रहने से छठ व्रतियों को काफी परेशानी हर साल होती है। घाट इतना खतरनाक है कि व्रतियों के साथ दुर्घटना भी हो सकती है। बावजूद इसके व्यवस्थित करने एवं जीर्णोद्धार करने की दिशा में किसी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने कभी सुध नहीं ली है। लोक आस्था का महापर्व छठ अब निकट आ चुका है।

लेकिन घाट की मरम्मती के प्रति नहीं जनप्रतिनिधि नहीं अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। जर्जर छठ घाटों की मरम्मत की मांग कई सालों से स्थानीय लोग करते आ रहे हैं। लेकिन जनप्रतिनिधियों के द्वारा इसे हर बार अनसुना कर दिया जाता रहा है। छात्र नवयुवक नाट्य कला छठ पूजा समिति की ओर से हर साल व्रतियों की सुविधा के लिए टेंट, प्रकाश,साफ सफाई, रंगरोगन आदि की व्यवस्था की जाती है लेकिन छठ घाट के जर्जर रहने पर सब फीका सा लगता है।

छठ पूजा समिति के हरिशंकर भगत, हरेंद्र ठाकुर, राधेश्याम प्रसाद, विमलेश उपाध्याय ने बताया कि छठ घाट काफी जर्जर है। चंदे की राशि से इसकी मरम्मत करना मुश्किल है। अगर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि चाहे तो छठ घाट कि मरम्मत कर उसे समतल करके अनुष्ठान के लायक बनाया था। लेकिन प्रखंड प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि स्थल निरीक्षण करने के बाद कुछ कह सकते हैं।

 

शौकत अली  हत्या मामले का आरोपी को गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  सिसवन थाना पुलिस द्वारा ग्यारसपुर गांव में शौकत अली की हत्या मामले का आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई सिसवन थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया की हत्या के मामले के आरोपी प्रकाश राम को पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया वहीं मंगलवार को प्रकाश राम को सिवान जेल भेज दिया गया।

 

 

किसानों को अब कृषि यंत्र लॉटरी के माध्यम से मिलेगा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
रघुनाथपुर के किसानों को अब कृषि यंत्र लॉटरी के माध्यम से मिलेगा।  इस संबंध में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम किशोर शर्मा द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने एक कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि कृषि यंत्र को लेकर सरकार द्वारा नए नियम लागू किए गए हैं जिसमें कृषि यंत्र अब किसानों को लॉटरी के माध्यम से दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़े

लापता को किसी अज्ञात ने लाकर छोड़ा गांव

देश में बढ़ते आंतरिक व बाह्य सुरक्षा खतरों हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की क्या आवश्यकता है?

 साधु के भेष में आया और महिला को ठगा; 15 साल पहले गायब हुआ था बेटा

न्यायालय के आदेश पर सीवान के एक सीओ सहित अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा

भारत के एलीफैंट कॉरिडोरों से प्रमुख निष्कर्ष क्या है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!