Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने किया भूमि विवाद का निपटारा - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने किया भूमि विवाद का निपटारा

सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने किया भूमि विवाद का निपटारा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन अंचलाधिकारी ने किया भूमि विवाद का निपटारा।सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 1 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया ।इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

 

रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित 7 मामलो पर सुनवाई की गई। वहीं शनिवार को दिन के 2 बजे के करीब तक जनता दरबार चला जिसमें 7 मामलों पर सुनवाई की गई ।इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।

 

जनता दरबार में 5 मामलों का हुआ निष्पादन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा एम एच नगर थाना परिसर में लगे जनता दरबार में 5 मामलों का हुआ निष्पादन।हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया।इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी गई।वहीं जनता दरबार दिन के 2 बजे के करीब तक चला। आयोजित जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

 

जमीन से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

मैरवा थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि आयोजित जनता दरबार में तीन मामलों पर सुनवाई की गई जिसमें आपसी सहमति बनाते हुए विवादों का निपटारा किया गया। आयोजित जनता दरबार शनिवार को दिन के 1:00 के करीब तक चला।

 

शराब पीने के आरोप में दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपि रजनपुरा गांव निवासी कंचन महतो और गुड़ु साह है। गिरफ्तार आरोपि पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शनिवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़े

झारखंड धरती से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को खूब खरी-खोटी सुनाई

डोरीगंज थानान्तर्गत मुर्ति बारामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

झारखंड धरती से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को खूब खरी-खोटी सुनाई

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर विवाद अभी नहीं सुलझा है,क्यों?

मुख्य न्यायाधीश सेवानिवृत्त होने के बाद कौन से पद धारण कर सकते है?

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा- सुधांशु त्रिवेदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!