भाकपा-माले के राष्ट्रीय महाधिवेशन में नीतीश बोलें- हम आपका इंतजार कर रहें!
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
भाकपा-माले के राष्ट्रीय महाधिवेशन के मंच से विपक्षी एकता को एक जुट करने के लिए राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, माले के राज्य सचिव कुणाल आदि मौजूद रहें। वहीं, राज्यपाल के शपथ ग्रहण की वजह से शामिल नहीं हो सकें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना संदेश भेजा। कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने कहा कि माले से हमारा पुराना रिश्ता रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस से कहा कि सलमान खुर्शीद सामने बैठे हैं। हम लोगों ने विपक्षी एकता के लिए जाकर दिल्ली में संदेश दे दिया था। अब हम लोग कांग्रेस का इंतजार कर रहे हैं। हमकों अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। हम चाहते हैं कि सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हों और भाजपा को 2024 में रोका जाए। वहीं, उन्होंने कांग्रेस से कहा आप लोगों के फैसले का इंतजार कर रहें। विभिन्न पार्टियां एकजुट होने के लिए तैयार हैं, बस आपके फैसले का इंतजार हैं। देश के हित में सोचेंगे तो आपको भी फायदा होगा और दोस्त का भी फायदा होगा।
कांग्रेस ने कहा- देश में नीतीश मॉडल की हो चर्चा
वहीं, जवाब में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमें कुछ नहीं चाहिए। हम आपकी बात को आलाकमान तक पहुंचा देंगे, मैं एक वकील हूं। आपकी वकालत कर दूंगा। सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश में गुजरात की बात होती है, लेकिन नीतीश ,मॉडल की नहीं। मैं नीतीश कुमार जी से कह रहा हूं कि बिहार मॉडल सर्वश्रेष्ठ मॉडल हैं। आप पूरे देश में बिहार मॉडल की चर्चा करें, हम आपके साथ हैं। नीतीश कुमार जी जो सोच रहे हैं कांग्रेस भी वही सोच रही। लेकिन बात सिर्फ इतनी हैं कि पहले आई लव यू कौन कहें। हम चाहते हैं सभी एकजुट होकर 2024 में भाजपा का सामना करें।
इधर, कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा मंदिर, मस्जिद, गाय की चर्चा करती हैं। देश किसी के बाप का नहीं है जो मुसलमानों की वोटिंग का अधिकार छीन लिया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और आरएसएस मनुस्मृति और गोलवर्कर की थ्यौरी को संविधान बनाना चाहती हैं। लेकिन देश की जनता इसे कभी पूरा नहीं होने देगीं। नफरत की राजनीति फैलाने वाले लोग यह जान लें कि देश किसी के बाप का नहीं, जो मुसलमानों से वोटिंग का अधिकार छीन लें। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि हम सभी कांग्रेस का इंतजार कर रहे हैं।
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव बोलें- संविधान को तहस-नहस करने की हो रही कोशिश
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज देश में संविधान खतरे में है। संविधान को तहस-नहस करने की कोशिश हो रही। लेकिन हम सब एकजुट होकर इसका सामना करेंगे। ऐसे में देश में जितनी विपक्षी पार्टियां हैं उन सभी को एकजुट होना होगा। समय बहुत कम हैं। 2024 के चुनाव से पहले विपक्ष की एकता जरूरी हैं।
महाधिवेशन में भाग लेने लेखिका अरुंधती राय भी पटना आईं
बता दें माले का 11वां राष्ट्रीय महाधिवेशन पटना के एस.के.एम. हॉल में चल रहा। 16 फरवरी से यह महाधिवेशन चल रहा है। 15 फरवरी को माले की ओर से पटना के गांधी मैदान मे बड़ी रैली की गई थी। महाधिवेशन में भाग लेने चर्चित लेखिका और सोशल एक्टिविस्ट अरुंधंती राय भी पटना आईं। उनके अलावा कई लेफ्ट पार्टियों के बड़े नेताओं का जुटान भी महाधिवेशन में किया गया। दुनिया के 11 देशों से नेता पहुंचे। देश-दुनिया की वर्तमान समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट पर भी मंथन हुआ।
कैसे भाजपा को घेरा जाए इसकी रणनीति बनेगी
आज के आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव अपनी बात रखेंगे कि कैसे 2024 के चुनाव में नरेन्द्र मोदी को घेरा जाए, भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाया जाए। माले और अन्य लेफ्ट पार्टियों के नेताओं, सोशल एक्टिविस्टों के साथ मिलकर विपक्ष के तमाम नेता इसकी रणनीति बनाएंगे कि भाजपा को कैसे परास्त किया जाए।
- यह भी पढ़े……....
- निक्की हत्या की साजिश में साहिल के पिता-दोस्त समेत 5 गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का जवान भी शामिल
- शिंदे की क्यों हुई शिवसेना, तीर-कमान निशान भी मिला?