Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार के  औरंगाबाद में  10 कार्टन में नोट बरामद, देखते ही  पुलिस का माथा लगा चकराने; जानें पूरा मामला - श्रीनारद मीडिया

बिहार के  औरंगाबाद में  10 कार्टन में नोट बरामद, देखते ही  पुलिस का माथा लगा चकराने; जानें पूरा मामला

बिहार के  औरंगाबाद में  10 कार्टन में नोट बरामद, देखते ही  पुलिस का माथा लगा चकराने; जानें पूरा मामला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के औरंगाबाद में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर 10 कार्टन नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने धनंजय सिंह नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस अभी यह नहीं बता रही है कि बरामद नोट असली हैं या नकली और कितने रुपये हैं।

 

यह घटना औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के जंगी मोहल्ला की है। पुलिस ने धनंजय सिंह के घर पर छापा मारा। धनंजय सिंह नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ का रहने वाला है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर के सभी सदस्यों को बाहर निकाल दिया। धनंजय सिंह के घर से मिले 10 कार्टन नोट पुलिस को धनंजय सिंह के घर से 10 कार्टन नोट मिले हैं। पुलिस ने धनंजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस यह नहीं बता रही है कि बरामद नोट असली हैं या नकली और कितने रुपये हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक मामला मुफस्सिल थाने से जुड़ा है।

पुलिस जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किसकी है और धनंजय सिंह के पास कैसे पहुंची। छापेमारी में देव थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआइ राहुल कुमार, एसआइ सूरज कुमार आदि शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई पुलिस ने यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की थी। पुलिस की कई गाड़ियां जंगी मोहल्ला पहुंची और धनंजय सिंह के घर को चारों तरफ से घेर लिया।

फिर पुलिस ने घर में छापा मारा और सभी सदस्यों को बाहर निकाल दिया। जानकारी के मुताबिक धनंजय सिंह कोई बड़ा व्यापारी नहीं है। वह एक वाहन में ड्यूटी करता है और उसी से अपने परिवार का गुजारा चलाता है। ऐसे में उसके पास इतनी बड़ी रकम कैसे आई, यह जांच का विषय है। पुलिस को शक है कि धनंजय सिंह अवैध कमाई करता है। पुलिस इस मामले को बड़ी कामयाबी मान रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही इसकी जानकारी मीडिया को शेयर की जाएगी।

यह भी पढ़े

ट्यूशन टीचर बन गया हैवान.. क्लास 2 की स्टूडेंट के साथ कर डाली हैवानियत.. हुआ गिरफ्तार

बिहार के प्राइवेट स्कूलों की बढ़ी आफत, एस सिद्धार्थ लेने जा रहे एक्शन; 3 जिले रडार पर

मकेर  पुलिस ने हत्या कांड में वांछित एवं फरार चल रहे नक्सली चंदेश्वर सहनी को किया  गिरफ्तार 

गोलीकांड में ससुर और भतीजा गिरफ्तार

जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने पर मजबूर टीचर्स, कमर तक पानी लेकिन सो रहा विभाग

गुरु पूर्णिमा इस वर्ष 21 जुलाई को मनाया जाएगा

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों के लिए फरिश्ता साबित हुए आर पी एफ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार 

शिष्य की संपूर्णता का दिन है गुरु पूर्णिमा

UPSC अध्यक्ष मनोज सोनी के त्याग पत्र पर कांग्रेस हुई हमलावर

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!