पंजाब में कई बिजनेसमैन से कुख्यात गैंगस्टर सुधीर दुबे के हैं संबंध.

पंजाब में कई बिजनेसमैन से कुख्यात गैंगस्टर सुधीर दुबे के हैं संबंध.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्‍क

कुख्यात गैंगस्टर सुधीर दुबे को जमशेदपुर पुलिस पंजाब के सिंगरूर जिले से लेकर शहर वापस लौट आई है। सुधीर ने पुलिस को बताया कि वह अपराध की दुनिया को छोड़कर बिजनेस शुरू करने के लिए पंजाब में रह रहा था। इसकी जानकारी शनिवार को सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बिष्टूपुर थाना स्थित मल्टीपरपज हॉल ने प्रेसवार्ता करते हुए दी। सिटी एसपी ने कहा कि पूछताछ के क्रम में सुधीर ने स्वीकार किया कि उसके पंजाब में कई बिजनेसमैन से संबंध हैं। उसने बताया कि वह अपराध की दुनिया को छोड़ना चाहता है। अगर अब उसके नाम से कोई रंगदारी मांग रहा है तो यह झूठ है। वह पुलिस से बचने के लिए पंजाब चला गया था और कहां बिजनेस कर रहा था।

नीतिबाग कॉलोनी गैंगवार मामले में पुलिस कर रही थी खोज
सिटी एसपी ने बताया कि गत 29 अप्रैल 2020 को सीतारामडेरा थाना अंतर्गत नीति बाग कॉलोनी में अखिलेश सिंह गिरोह और सुधीर दुबे गिरोह के बीच गैंगवार हुआ था। इसमें अब तक कुल 34 अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी हैं। सुधीर और अखिलेश गिरोह का हरीश सिंह फरार चल रहा था। पिछले कई दिनों से सुधीर की लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। पंजाब में लोकेशन मिलने पर पूर्व सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार, साइबर थाना के एसआई गौरव कुमार और उनकी टीम ने जाकर पंजाब से उसे गिरफ्तार किया। हालांकि, मौके पर सुधीर के पास कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। सिटी एसपी ने बताया कि हरीश सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

अखिलेश को जान से मारने के इरादे वाली बात झूठी
प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि नीतिबाग कॉलोनी गैंगवार मामले में फेसबुक पर विवाद के बाद सुधीर ने ही अखिलेश गिरोह के कन्हैया सिंह और उसके साथियों को समझौते के लिए बुलाकर गोली मारने की योजना बनाई थी। हालांकि, सुधीर खुद मौके पर मौजूद नहीं था। वह शहर से फरार चल रहा था, पर पूरी घटना की प्लानिंग के पीछे वही था। हालांकि, अखिलेश सिंह को गोली मारने की प्लांनिग वाली बात से सुधीर ने साफ इनकार किया है।

20 मामलों का आरोपी है सुधीर
सिटी एसपी ने कहा कि सुधीर पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 20 मामले साकची, कदमा, सीतारामडेरा, गोलमुरी, परसूडीह और सोनारी आदि थानों में दर्ज हैं। वर्ष 2016 में सोनारी में हुए अमित सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास का सजायाफ्ता है। वह कोर्ट से जमानत पर बाहर निकला था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!