Breaking

बिहार में अब क्रिमिनल्स की खैर नहीं, आरा पहुंचे डीजीपी ने SP-DSP को दे दिया ये ऑर्डर

बिहार में अब क्रिमिनल्स की खैर नहीं, आरा पहुंचे डीजीपी ने SP-DSP को दे दिया ये ऑर्डर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा पहुंचे डीजीपी आलोक राज पूरी तरह एक्शन में नजर आए। उन्होंने कड़े शब्दों में पदाधिकारियों को क्राइम कंट्रोल पर अंतिम चेतावनी जारी की है। सूत्रों की मानें, तो आलोक राज ने साफ कह दिया है कि क्राइम कंट्रोल से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

कोताही बरतने वाले अधिकारियों का ध्यान रखा जा रहा है। डीजीपी आलोक राज के आरा पहुंचने के बाद पुलिस लाइन सहित पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों को चेतावनी उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। विधि व्यवस्था की समीक्षा की।

आरा पहुंचने पर पुलिस महानिदेशक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद पुलिस महानिदेशक ने कार्यालय में जिले के पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं पर अधिकारियों से फीडबैक लिया।

क्राइम कंट्रोल की समीक्षा डीजीपी ने अपराध रोकने की दिशा में कारगर पहल करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। वहीं जिले के पुलिस अधिकारियों से बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष दिशा निर्देश देते हुए जमानत पर छूटे अपराधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े

सारण पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 24 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

सोनपुर थानान्तर्गत लूट कांड का उद्भेदन कर 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एसपी सारण द्वारा डोरीगंज में कल रात हुई गोलीबारी घटना का स्थल निरीक्षण एवं दियारा क्षेत्र में विशेष सर्च आपरेशन

एक नेशन एक इलेक्शन के तर्ज पर देश में लागू होना चाहिए एक समान शिक्षा प्रणाली: जीतनराम मांझी

दुर्गा पूजा अखाड़ा व जलूस मे डीजे, आर्केस्ट्रा व धारधार हथियार पर रहेगा प्रतिबंध 

जयंती पर याद की गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर, छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

error: Content is protected !!