Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अब आपको किराए पर मिल जाएगी बीवी', बस करना होगा यह कार्य - श्रीनारद मीडिया

अब आपको किराए पर मिल जाएगी बीवी’, बस करना होगा यह कार्य

अब आपको किराए पर मिल जाएगी बीवी’, बस करना होगा यह कार्य

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

कहा गया है कि अगर आपके पास पैसा, धन,सोहरत है तो आपको सब कुछ मिल जाएगा। इसका उदाहरण थाईलैंड में देखने को मिल रहा है। थाईलैंड का पर्यटन स्थल पटाया अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, लेकिन हाल ही में यहां रेंटल वाइफ (Rental Wife) का ट्रेंड चर्चा का व‍िषय बन गया है। यह एक तरह की अस्थाई विवाह प्रणाली है, जिसमें पुरुष कुछ समय के लिए किराए की पत्नी रख सकते हैं। इसे यहां वाइफ ऑन हायर और ब्लैक पर्ल (Black Pearl) भी कहा जाता है।

इस व्यवस्था में पुरुष युवती को पैसे देकर तय समय तक पत्नी के रूप में रखते हैं। इस दौरान, वह युवती पत्नी के सारे कर्तव्य निभाती है, जैसे घर का काम, बात-चीत, और साथी की भावनात्मक और शारीर‍िक ज़रूरतों का भी ध्यान रखती हैं।

हालांक‍ि इस चलन की जड़ें थाईलैंड की परंपराओं में छिपी हुई हैं, जो अब एक व्यापार का रुप लेता जा रहा है। इस कॉन्‍ट्रेक्‍ट मैर‍िज में दोनों पक्षों के लिए समझौते होते हैं, लेकिन इस प्रथा के सामने आने से अब दुनियाभर में इसकी खूब आलोचना की जा रही है। रेंटल वाइफ आमतौर पर एक सप्ताह से लेकर कुछ महीने तक किराए पर होती हैं। यहां जानते हैं इस चलन के बारे में ड‍िटेल में।

किताब से हुआ खुलासा

हाल ही में लावर्ट ए इमैनुएल की किताब Thailand’s Taboo: The Rise of Wife Rental in Modern Society ने थाईलैंड में पत्नी को किराए पर लेने की प्रथा के बारे में खुलासा किया। किताब में बताया गया है कि कैसे यह विवादास्पद प्रथा तेजी से बढ़ रही है और अब आय का एक प्रमुख स्रोत बन गई है, जो वहां की महिलाओं के लिए जीविका का साधन बन चुकी है।

ज्‍यादात्तर टूरिस्‍ट करते हैं रेंटल वाइफ हायर

थाईलैंड में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं, और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों की लड़कियां पैसों के लिए पर्यटकों की रेंटल वाइफ बनती हैं। यह ट्रेंड थाईलैंड के पटाया के रेड लाइट इलाकों, बार और नाइट क्लबों से फैलता है, जहां यह व्यवसाय के रूप में तेजी से बढ़ रहा है। यह प्रथा अब एक आय का प्रमुख स्रोत बन चुकी है।

महिला की उम्र, सुंदरता और समय तय करती हैं उसकी कीमत

थाईलैंड में गरीब तबके की महिलाएं पैसा कमाने के लिए विदेशी पर्यटकों की पत्नी बनने को तैयार हो जाती हैं। यह कोई औपचारिक विवाह नहीं है, बल्कि एक अस्थाई अनुबंध होता है, जो कुछ दिनों से लेकर कई महीनों तक हो सकता है। महिलाएं मुख्य रूप से बार और नाइट क्लबों में काम करती हैं और बेहतर ग्राहक मिलने पर रेंटल वाइफ बन जाती हैं। इन महिलाओं का उद्देश्य परिवार का भरण-पोषण करना और बेहतर जीवन जीना होता है। किराए की रकम महिला की उम्र, सुंदरता, शिक्षा और समय के अनुसार तय होती है, जो 1600 डॉलर से लेकर 116000 डॉलर तक हो सकती है। इस प्रथा को लेकर थाईलैंड में कोई विशेष कानून नहीं है।

जापान और कोरिया में पहले से हैं ये प्रथा

थाईलैंड में हाल ही में रेंटल वाइफ की प्रथा फल फूल रही है, जबकि यह सेवा पहले से जापान और कोरिया में थी। इसके फैलने के पीछे शहरीकरण और बिजी लाइफ के कारण बढ़ता अकेलापन एक बड़ा कारण है। लोग स्थाई रिश्तों के बजाय अस्थाई रिश्तों को पसंद करने लगे हैं। थाईलैंड में रिश्तों और स्वतंत्रता के प्रति लचीले दृष्टिकोण के कारण यह प्रथा तेजी से पसर रही है। सरकार का मानना है कि यह प्रथा अब व्यवसाय का रूप ले चुकी है और इसे नियंत्रित करने के लिए कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। हालांक‍ि सरकार इस प्रथा की वजह से अच्‍छा खासा रेवन्‍यू कमा रही हैं।

Story first published: Sunday, December 8, 2024, 16:07 [IST]

यह भी पढ़े

 

 अजीबोगरीब परंपरा, प्रेग्नेंट पत्नी को कंधे पर रखकर धधकते कोयले पर चलता है पति, जानें वजह

सीवान के विकास के लिए एग्रोबेस्ड इंडस्ट्री पर बढ़े फोकस: अभिषेक प्रकाश

सीवान में  आयोजित नेशनल लोक अदालत में 888 मामले निष्पादित

जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित 10 मामलों में 5 मामलों का हुआ निष्पादन

खरमास के कारण मांगलिक कार्यों पर एक बार फिर रोक लगेगी

 खरमास  में इन कामों की है सख्त मनाही

Leave a Reply

error: Content is protected !!