6 हजार फीट की पहाड़ी पर महिलाओं को झूला झूलना पड़ा महंगा, झूला झूलने के दौरान अचानक जंजीर टूटी और फिर..

6 हजार फीट की पहाड़ी पर महिलाओं को झूला झूलना पड़ा महंगा, झूला झूलने के दौरान अचानक जंजीर टूटी और फिर..

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

एक बेहद खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं एक पहाड़ी के छोर पर झूला झूल रही हैं, और तभी वो झूला टूट जाता है। यह पहाड़ी 6300 फीट की ऊंचाई पर स्थित थी. यह सब तब हुआ जब अचानक झूले की जंजीर टूट गई.

दरअसल, यह घटना रूस के दागिस्तान की है. ट्विटर पर इसे ‘रैंडम अंकल’ नामक यूजर ने शेयर किया है। यहां स्थित सुलाक कैन्यन की ऊंची पहाड़ी पर बने झूले के आसपास काफी लोग इकठ्ठा दिख रहे हैं। इस दौरान दो महिलाएं झूले का मजा भी ले रही हैं, दोनों महिलाएं बड़े आराम से झूला झूल रही थीं।

एक शख्स उन्हें पीछे से धक्का देकर झुला भी रहा है। तभी अचानक झूले की एक जंजीर टूट गई और झूला बुरी तरह लड़खड़ा गया। दोनों महिलाएं चट्टान के किनारे की ओर गिर गईं। वीडियो में यहीं तक दिखाया गया है, हालांकि बताया गया है कि दोनों महिलाओं को बचा लिया गया है। उन दोनों को बहुत हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही दोनों महिलाएं गिरीं, उन्हें लोगों ने पकड़ लिया और वे दोनों बच गईं।  ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट में इस घटना का जिक्र किया गया है। बताया गया कि एक अधिकारी ने कहा है कि महिलाएं डरी हुई हैं और उन्हें कुछ खरोंच आई है।

उधर स्थानीय पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि झूला सुरक्षा संसाधनों से लैस नहीं था, इसलिए ये हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि ऐसे भविष्य में कोई खतरा नहीं हो। साथ ही इस घटना की जांच भी की जा रही है।  यहां देखें वीडियो..

https://twitter.com/Random_Uncle_UK/status/1415209072090042372?s=20

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!