श्री रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति पर विधि विधान से हुई पूजा अर्चना, भंडारे का हुआ आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिले के सिसवन प्रखण्ड के नोनिया पट्टी गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में विश्व कल्याण के लिए सर्व बाधा शमन सर्व कल्याण हेतु चल रहे नौ दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ कार्यक्रम की पूर्णाहुति शुक्रवार को विधि विधान पूजा अर्चना के साथ की गई।
इस अवसर पर यज्ञाचार्य अरविंद मिश्र के निर्देशन में यजमानों शैलेन्द्र तिवारी,कामेश्वर दुबे,उमेश दुबे,हिरदेश दुबे ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर यज्ञ भगवान की परिक्रमा कर यज्ञ में आहूतियां डाल कर भगवान से सभी के कल्याण के लिए कामना की।
इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और प्रसाद ग्रहण कर अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की।यज्ञाचार्य ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से समय समय पर यज्ञ करने का आग्रह किया और कहा यज्ञ जिस स्थान पर होता है वह स्थान देव स्थान हो जाता है और सभी नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है और यज्ञ करने से सुख समृद्धि आती है।
यज्ञ की पूर्णाहुति पर यज्ञ स्थल पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया।महायज्ञ के आयोजन में जैकी वर्मा गांधी दुबे संतोष दुबे कृष्णा दुबे विजय दुबे हरेंद्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़े
अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था होगी चुस्त-अमित शाह
ईंट भट्ठा व्यवसाई के घर में फायरिंग , दहशत फैलाने के मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार
सीओ से हटा जमाबंदी का अधिकार, अब DCLR और एडीएम देखेंगे लंबित जमीन जमाबंदी और दाखिल खारिज का काम
IPS अधिकारी डॉ. कमल किशोर सिंह ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप