Breaking

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 24 घण्टे के अखण्ड रामायण पाठ के बाद भजन-कीर्तन आयोजित

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 24 घण्टे के अखण्ड रामायण पाठ के बाद भजन-कीर्तन आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बरवां गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा सुखारी नाथ मंदिर परिसर में संत निजानंद परमहंस जी महाराज के शिष्यों के द्वारा आचार्य बड़ाबाबु तिवारी के देखरेख में 24 घण्टे के अखण्ड रामायण पाठ के बाद भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सारण जिला के मढ़ौरा, दरियापुर समेत आसपास से बड़ी संख्या में शिष्य शामिल हुए और गुरु की महिमा का गुणगान किया।

इस दौरान संत निजानंद के परम अनुयायी अंबुज बाबा ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नही हो सकती। गुरु हीं मानव को जीवन के रहस्य एवं सत्य का आत्म- साक्षात्कार करा सकता है। वहीं वयोवृद्ध हीरालाल शिरोमणि व सुबास बाबा ने बताया कि हमारे गुरु संत निजानंद जी महान तपस्वी व साधक के साथ हीं रामायण, गीता, वेद- पुराण जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों के प्रकांड विद्वान थे। वे ब्रह्मलीन होने तक अपने अर्जित ज्ञान से अनुयायियों को सदमार्ग पर चलने व मानव- जीवन को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन करते रहे।

इस दौरान भिखारी ठाकुर के गांव कुतुबपुर से पहुंचे व्यास श्यामलाल एवं जलालपुर मिश्रवलिया से पहुंचे पूर्वी धुन के जनक पंडित महेंद्र मिश्र के पोता गायक अजय मिश्र एवं दरियापुर से पहुंची राम सखी ने अपने भजन से लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। मौके पर पुजारी भूखल भारती, शिवबालक सिंह, बिंदेश्वरी शर्मा, राजेश्वर सिंह मुनि जी, समाजसेवी जितेंद सिंह आदि के अलावें मढ़ौरा हरवरनाथ मंदिर समिति के सदस्य सोनू कुमार, महेश राय, छोटन तिवारी, पवन तिवारी समेत बड़ी संख्या में शिष्य मौजूद थे।

यह भी पढ़े

ट्यूशन टीचर बन गया हैवान.. क्लास 2 की स्टूडेंट के साथ कर डाली हैवानियत.. हुआ गिरफ्तार

बिहार के प्राइवेट स्कूलों की बढ़ी आफत, एस सिद्धार्थ लेने जा रहे एक्शन; 3 जिले रडार पर

मकेर  पुलिस ने हत्या कांड में वांछित एवं फरार चल रहे नक्सली चंदेश्वर सहनी को किया  गिरफ्तार 

गोलीकांड में ससुर और भतीजा गिरफ्तार

जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने पर मजबूर टीचर्स, कमर तक पानी लेकिन सो रहा विभाग

गुरु पूर्णिमा इस वर्ष 21 जुलाई को मनाया जाएगा

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों के लिए फरिश्ता साबित हुए आर पी एफ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार 

शिष्य की संपूर्णता का दिन है गुरु पूर्णिमा

UPSC अध्यक्ष मनोज सोनी के त्याग पत्र पर कांग्रेस हुई हमलावर

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!