Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  सशस्त्र सीमा बल द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023 का हुआ आगाज - श्रीनारद मीडिया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  सशस्त्र सीमा बल द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023 का हुआ आगाज

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  सशस्त्र सीमा बल द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023 का हुआ आगाज
**
महानिरीक्षक पंकज कुमार दाराद द्वारा सीमांत मुख्यालय के नये प्रांगण में पेड़ लगाकर किया गया शुभारम्भ
**
बल मुख्यालय द्वारा सीमांत पटना को साल 2023 में कुल 4,02,000 वृक्षारोपण का दिया गया लक्ष्य
**
श्रीनारद मीडिया, पटना,  (बिहार):
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशनुसार सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त पटना, 40वीं वाहिनी एवं सीमान्त पटना के अंतर्गत आने वाली समस्त इकाईयों द्वारा आज (05 जून विश्व पर्यावरण दिवस) वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023 का आगाज महानिरीक्षक पंकज कुमार दाराद द्वारा सीमांत मुख्यालय के नये प्रांगण में पेड़ लगाकर किया गया। इस अवसर पर सभी कार्मिकों के द्वारा 150 पौधा लगाये गये। बल मुख्यालय द्वारा सीमांत पटना को साल 2023 में कुल 402000 वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है।
इस अवसर पर महानिरीक्षक पंकज कुमार दाराद भा.पु.से. सीमान्त मुख्यालय पटना ने अपने संदेश  में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए लोगों से अपील की कि सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, साथ ही अपने जान पहचान के लोगों को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना चाहिए। इसी क्रम में सीमांत मुख्यालय, पटना के अंतर्गत सभी इकाईयों को निर्देशित  किया गया है कि बृहत पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जाए।
   इस अवसर पर के. सी विक्रम, उप-महानिरीक्षक, अभय प्रकाश, उप-महानिरीक्षक (मेडिकल), अशोक सजवाण, कमांडेन्ट, सुवर्णा सजवाण, कमांडेन्ट और अन्य अधिकारीगण तथा कार्मिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वृक्षारोपण में अपना सहयोग दिया।

 

यह भी पढ़े

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

भगवानपुर हाट की खबरें – केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने चलाया संपर्क अभियान

थावे थाना की पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार अपराधियों को हथियार समेत धर दबोचा

थावे थाना की पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार अपराधियों को हथियार समेत धर दबोचा

सिविल ड्रेस में ही अपराधियों को पकड़ने गए थे थानाध्यक्ष, बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली, ICU में एडमिट

पांच-पांच हजार में गरीबों से किराये पर बैंक खाता ले रहे साइबर ठग

बिहार STF ने की बड़ी कार्यवाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!