Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की होती है पूजा, नोट कर लें पूजन विधि और आरती - श्रीनारद मीडिया

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की होती है पूजा, नोट कर लें पूजन विधि और आरती

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की होती है पूजा, नोट कर लें पूजन विधि और आरती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनाद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:


नवरात्रि के दूसरे दिन मां के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्माचारिणी की पूजा- अर्चना की जाती है। मां का स्वरूप अत्यंत तेजमय और भव्य है। नवरात्र के दूसरे दिन साधक का मन स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होता है। मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया। इस कारण मां को ब्रह्मचारिणी एवं तपस्चारिणी कहा गया। मां ब्रह्मचारिणी दुष्टों को सन्मार्ग दिखाने वाली हैं।

मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करने से आलस्य, अंहकार, लोभ, असत्य, स्वार्थ व ईर्ष्या जैसी दुष्प्रवृत्तियां दूर हो जाती हैं। मां का स्मरण करने से एकाग्रता एवं स्थिरता आती है। साथ ही बुद्धि, विवेक व धैर्य में वृद्धि होती है। माता की भक्ति से व्यक्ति में तप की शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य जैसे गुणों में वृद्धि होती है। इस समय शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। 4 अक्टूबर को नवरात्रि का दूसरा दिन है।

इस दिन सुबह उठकर जल्दी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें।

घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।

अब मां दुर्गा को अर्घ्य दें।

मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।

धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।

मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

मां ब्रह्मचारिणी की आरती:
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।

जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।

ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।

जिसको जपे सकल संसारा।

जय गायत्री वेद की माता।

जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।

कमी कोई रहने न पाए।

कोई भी दुख सहने न पाए।

उसकी विरति रहे ठिकाने।

जो ​तेरी महिमा को जाने।

रुद्राक्ष की माला ले कर।

जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।

आलस छोड़ करे गुणगाना।

मां तुम उसको सुख पहुंचाना।

ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।

पूर्ण करो सब मेरे काम।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।

रखना लाज मेरी महतारी।

यह भी पढ़े

गया में कम्पनी का एजेंट निकला लाइनर:लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार

शराब तस्करों का विरोध करने पर लड़की का अपहरण कर गैंगरेप, हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया

चाचा प्रणाम बोलकर लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

इस खबर से कांप जाएंगे मोबाइल चोर, 9 बार छापेमारी के बाद पुलिस ने की कुर्की, जानें पूरा मामला

सारण पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 42 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

किशनगंज में फाइनेंस कर्मी से लूट, गोली मारकर बदमाशों ने छीन लिए लाखों रुपए

Leave a Reply

error: Content is protected !!