Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
परिणीति चोपड़ा के पास 40 करोड़ का घर,शादी में पहना 18 लाख का लहंगा! - श्रीनारद मीडिया

परिणीति चोपड़ा के पास 40 करोड़ का घर,शादी में पहना 18 लाख का लहंगा!

परिणीति चोपड़ा के पास 40 करोड़ का घर,शादी में पहना 18 लाख का लहंगा!

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर दोनों का हैशटैग ‘RagNiti’ चर्चा में रहा। शादी की खबरों के बीच सबकी नजर परिणीति के डिजाइनर लहंगे और शादी वेन्यू पर थी। उदयपुर का लीला पैलेस और ताज लेक पैलेस परिणीति की शादी के लिए दो दिनों तक बुक था। इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए लहंगा डिजाइन करने में ही 104 दिन लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति ने शादी में करीब 4 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

घर के कलर टोन, इंटीरियर पर 22 करोड़ रुपए खर्च कर दिए
परिणीति चोपड़ा ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा मे आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए है। परिणीति का ये घर सैफ अली खान और करीना कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहरुख खान, सलमान खान जैसी बॉलीवुड हस्तियों के पड़ोस में है। इस घर में दो बड़े बेड रूम, तीन बाथरूम, एक डाइनिंग रूम और एक खूबसूरत लिविंग रूम है। साथ ही घर में एक बालकनी भी है।

इसी अपार्टमेंट में परिणीति का घर है। इस घर को चुनने से पहले परिणीति 30 से ज्यादा फ्लैट्स देख चुकी थीं।
इसी अपार्टमेंट में परिणीति का घर है। इस घर को चुनने से पहले परिणीति 30 से ज्यादा फ्लैट्स देख चुकी थीं।

परिणीति ने अपने घर को मनमुताबिक डेकोरेट कराया है। उन्होंने सजावट और फर्नीचर के सामान लंदन से मंगवाया है। घर के अंदर का फ्लोर वुडन है। पूरे घर में कालीन बिछी है और हल्के रंग के पर्दे हैं। लिविंग रूम की दीवारों को भी परिणीति ने खूब सजाया है।

दरअसल परिणीति का किताबों से खास लगाव रहा है। इसलिए उन्होंने सजावट में भी किताबों का इस्तेमाल किया है। उनकी मां ने बचपन में उन्हें एनिड ब्लिटन की एक किताब पढ़ने को दी थी। परिणीति ने उस किताब के कवर को दीवार पर लगा रखा है। इसी तरह दर्जनों ऐसी किताबों के कवर को काटकर परिणीति ने घर की दीवार सजाई है। इस दीवार को वह स्टोरीवॉल बुक कहती हैं। उन्होंने अवार्ड्स से भी एक कमरा सजा रखा है

लिविंग रूम के ठीक बगल में बने डाइनिंग एरिया की दीवारें भी सफेद क्लासिक रंग की हैं। डाइनिंग एरिया में लकड़ी की कुर्सियां और काले बेंत की लैंप इसे रॉयल लुक देते हैं। घर में फ्रेंच खिड़कियां हैं जहां से समुद्र की तरफ खुलने वाली घर की बालकनी कनेक्ट होती है।

ब्लैक लेदर से बनी सेंटर टेबल, क्लासिक सोफा सेट, ओटोमन-कम-कॉफी टेबल, एक ही पैटर्न की कालीन घर को क्लासिक लुक देते है।
ब्लैक लेदर से बनी सेंटर टेबल, क्लासिक सोफा सेट, ओटोमन-कम-कॉफी टेबल, एक ही पैटर्न की कालीन घर को क्लासिक लुक देते है।

इस घर को सजाने के लिए परिणीति ने न्यूट्रल टोन के रंग जैसे गहरे भूरे, भूरे, क्रीम और गुलाबी रंग का यूज किया है। घर के एक हिस्से में पूरी दीवार शीशे की है, जो कालीन और घर के रंग के साथ शाम में शानदार सीन क्रिएट करती है। इसकी सी-फेसिंग बालकनी से सनसेट के सुंदर नजारे देख सकते है।

इसके अलावा परिणीति ने अपने घर में एक कॉर्नर पूजा और भगवान के लिए भी रखा है। उनके इस ड्रीम होम को ऋचा बहल ने डिजाइन किया है।

परिणीति ने घर के अंदर और बाहर कई प्लांट लगा रखे हैं। वे इस बालकनी में टाइम स्पेंड करते हुए अक्सर फोटोज शेयर करती हैं।
परिणीति ने घर के अंदर और बाहर कई प्लांट लगा रखे हैं। वे इस बालकनी में टाइम स्पेंड करते हुए अक्सर फोटोज शेयर करती हैं।

1.5 करोड़ से ज्यादा की दो कारें, आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियों की मालकिन
परिणीति चोपड़ा के पास ऑडी A-7, रेंज रोवर वोग, जैगुआर XJL, ऑडी Q-4 जैसी दर्जनों लग्जरी गाड़ियां हैं। रेंज रोवर उनके कलेक्शन की सबसे महंगी गाड़ी है। इसकी कीमत 2 करोड़ रुपए है। जबकि जैगुआर XJL की कीमत 1 करोड़, ऑडी A-7 की कीमत 84 लाख और ऑडी Q-4, 50 लाख रुपए है।

मेमने के ऊन वाले कस्टमाइज बैग, कीमत 2 लाख से ज्यादा
अक्सर एयरपोर्ट पर परिणीति लग्जरी बैग्स के साथ दिख जाती हैं। कुछ महीने पहले उन्हें पैपराजी ने लुई वितौं न्यू वेव मल्टी-पॉकेट बैग के साथ देखा था। भारत में इस बैग की कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। परिणीति के बैग कलेक्शन में 1 लाख रुपए का फैंडी का बैग भी शामिल है। इसके अलावा उनके पास प्राडा, गुची और डियोर के कई ब्रांडेड, कस्टमाइज्ड और हैंडमेड बैग्स भी हैं।

1.65 लाख की ड्रेस, 70 हजार की स्लीपर पहनती हैं परिणीति
परिणीति चोपड़ा को अक्सर शानदार कपड़ों में देखा गया है। बीते साल उन्हें एक इवेंट के लिए फिगर-हगिंग फेंडी ड्रेस में देखा गया था। परिणीति ने ये ड्रेस बेहतर इंडिया नाम के एक कैंपेन में के दौरान पहनी थीं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की। यूजर्स का कहना था कि खुले बालों के साथ इस ड्रेस में परिणीति का लुक बहुत फीका था।

परिणीति की इस ड्रेस की कीमत 1.64 लाख रुपए है।।
परिणीति की इस ड्रेस की कीमत 1.64 लाख रुपए है।।

परिणीति जूतों की भी शौकीन हैं। उन्होंने पिछले साल इंस्टाग्राम पर अपनी जूतों की अलमारी के साथ तस्वीर शेयर की थी। परिणीति को अक्सर ही उनके फेवरेट गुची स्नीकर के साथ देखा जाता है जिसकी कीमत भारत में 80 हजार रुपए है।

जिमी चू से लेकर बालेनियागा तक, परिणीति के पास सभी बड़े ब्रांड के स्नीकर्स हैं।
जिमी चू से लेकर बालेनियागा तक, परिणीति के पास सभी बड़े ब्रांड के स्नीकर्स हैं।

दुनिया के टॉप थ्री होटल में शादी, सुइट का एक दिन का किराया 10 लाख रुपए
परिणीति ने शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ डस्ट गोल्डन लहंगा पहना था। इसे बनाने में 104 दिनों की मेहनत लगी थी। इस पर सोने के बारीक धागों से पैटर्न बनाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए है।

इसके साथ वे जाम्बियन और रशियन एमरल्ड वाली पेस्टल ग्रीन जूलरी पहनी थीं। शादी के बाद उन्होंने दो हीरे-पन्ना जड़े कड़े के साथ पिंक चूड़ा पहना था। इसे मशहूर डिजाइनर मृणालिनी ने बनाया था। परिणीति ने शादी के लिए दुनिया के टॉप थ्री फाइव स्टार होटल्स में से एक उदयपुर के होटल द लीला पैलेस को चुना था। जिस सुइट में शादी की रस्में हुईं, वहां एक रात का किराया ही 10 लाख रुपए है।

इस होटल में 8 तरह के सुइट और 80 कमरे हैं। यहां का डायनिंग एरिया शीशे से बना है। मेहमानों के रहने के लिए यहां के होटल के कमरों को 8 कैटेगरी में बांटा गया है। यहां 47 हजार से लेकर 8 लाख तक के कमरे हैं। इस होटल के महाराज, रॉयल, डुप्लेक्स और लग्जरी सुइट सबसे महंगे हैं।

परिणीति के इस मांगटीके में मोजाम्बिक रूबी और रूसी पन्ना जड़ा है।
परिणीति के इस मांगटीके में मोजाम्बिक रूबी और रूसी पन्ना जड़ा है।

हेल्थ और जूलरी ब्रांड में इन्वेस्टमेंट, ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 50 से 60 लाख फीस
परिणीति चोपड़ा का जानीमानीं दवा कंपनी क्लेन्स्टा में शेयर है। यह कंपनी पर्सनल केयर और मेडिकल के फिल्ड में सक्रिय है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि वे चार सालों से ऐसा करना चाह रही थीं और अब एक कंपनी में हिस्सेदारी लेकर जीवन में एक्टिंग के अलावा भी काम करेंगी।

परिणीति ने हैदराबाद बेस्ड गहना बनाने वाली कंपनी तृतीया में भी इन्वेस्ट किया है। वह नोकिया, लक्स, वाडीलाल आइसक्रीम, बोरो प्लस, कुरकुरे, पेन्टीन, गोदरेज जैसे ब्रांड को भी एंडोर्स करती हैं। वे एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 50 से 60 लाख रुपए फीस लेती हैं।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!