Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
रूस में फंसे यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को ले जाया गया,कैसे? - श्रीनारद मीडिया

रूस में फंसे यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को ले जाया गया,कैसे?

रूस में फंसे यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को ले जाया गया,कैसे?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान की मंगलवार को रूस के मगदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की इंजन में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद विमान को रूस के मगदान हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा था। इस विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे।

यात्रियों को अब सैन फ्रांसिस्को तक पहुंचाने के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से रवाना हो गई है। एअर इंडिया का एक विमान बुधवार अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर मुंबई से मगदान (रूस) रवाना हुआ। विमानन कंपनी ने कहा कि विमान मगदान में फंसे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर आठ जून को सैन फ्रांसिस्को की उड़ान भरेगा।

आठ जून तक मगदान पहुंचेगी फ्लाइट: एअर इंडिया
एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, मुंबई से मगदान के बीच हमारी एक उड़ान रवाना हो चुकी है और इसके आठ जून को स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे रूस पहुंचने का अनुमान है।”

बयान के मुताबिक, विमानन कंपनी का एक दल भी विमान में सवार है, जो मगदान में मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों को जरूरी सहायता प्रदान करेगा। इसमें कहा गया कि विमान से रूस में फंसे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के लिए भोजन व अन्य जरूरी वस्तुएं भी भेजी गई हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस मामले पर रख रहे निगरानी

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें एयर इंडिया के फंसे हुए यात्रियों को एक स्कूल के फर्श पर सोने के लिए मजबूर दिखाया हो गए। इस बीच, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वैकल्पिक उड़ान को मुंबई से मगदान हवाई अड्डे के लिए दोपहर रवाना किया गया।

फ्लाइट को वहां पहुंचने में करीब छह घंटे का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि फ्लइट पहुंचने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य सैन फ्रांसिस्को के लिए भेजा जाएगा।

यात्रियों के लिए जरूरी सामान लेकर फ्लाइट रवाना

एयरलाइन ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि एयर इंडिया में हम सभी यात्रियों और कर्मचारियों के बारे में चिंतित हैं और जितनी जल्दी हो सके फेरी फ्लाइट संचालित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि चूंकि हमारे पास मगदान या रूस के दूरस्थ शहर में एयर इंडिया का कोई कर्मचारी नहीं है, यात्रियों को प्रदान की जा रही सभी जमीनी सहायता इस असामान्य परिस्थिति में भारत के महावाणिज्य दूतावास के साथ हमारे चौबीसों घंटे संपर्क के माध्यम से सर्वोत्तम संभव है।

अमेरिका भी इस मामले पर रख रहा नजर

इस बीच, अमेरिका ने कहा कि वह पूरी स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है।

अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा,”हम अमेरिका जा रहे एक विमान के बारे में जानते हैं, जिसे रूस में आपात स्थिति में उतरना पड़ा और उस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। मैं यह पुष्टि करने में सक्षम नहीं हूं कि फ्लाइट में कितने अमेरिकी नागरिक सवार थे।”

ये यात्री मंगलवार को सुबह 4:05 बजे नई दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट से रवाना हुए थे। इंजन में खराबी के चलते रूस के मगदान एयरपोर्ट पर दोपहर 2:10 बजे इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए बुधवार को एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से रवाना हुई थी।

साढ़े सात घंटे में मगदान से सैन फ्रांसिस्को पहुंची फ्लाइट
एअर इंडिया ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट करके बताया था कि इस फ्लाइट ने 8 जून को मगदान एयरपोर्ट से भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 4:57 बजे उड़ान भरी है। ये सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर भारतीय समय के मुताबिक, 8 जून की को दोपहर 12.45 पर लैंड होने वाली थी, लेकिन 7 मिनट पहले ही लैंड हो गई।

एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर एडिशनल ऑन-ग्राउंड सपोर्ट को तैनात किया गया है, ताकि सभी यात्रियों के आते ही क्लियरेंस फॉर्मेलिटी पूरी की जा सकें। इसके साथ ही पैसेंजर्स को मेडिकल केयर, ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन और जहां जरूरी होगा वहां कनेक्टिंग फ्लाइट्स की सुविधा भी दी जाएगी।

मगदान में भारतीयों को खाने को दिया सूप-रोटी
रूस के मगदान में फंसे भारतीय यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मगदान में फंसे पैसेंजर्स में से एक ने वीडियो शेयर करके लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी। उसका दावा है कि खाने-पीने में दिक्कत आ रही है।

यहां सिर्फ सी-फूड और नॉनवेज मिल रहा है। जो लोग शाकाहारी हैं, उन्हें सिर्फ रोटी और सूप दिया गया। रात में लोगों को जमीन पर गद्दा बिछाकर सोना पड़ा। एक कमरे में 20 लोगों को रखा गया। टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसके अलावा लैंग्वेज के चलते भी परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!