Punjab Kings vs Mumbai Indians IPL 2023 Live Match: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच आईपीएल 2023 का 46वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीम शाम साढ़े सात बजे से मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में भिड़ेंगी। टॉस सात बजे होगा। पीबीकेएस और एमआई मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। दोनों की जब 22 अप्रैल को मुंबई में भिड़ंत हुई थी, तब पीबीकेएस ने 13 रन से जीत हासिल की थी। रोहित ब्रिगेड आज पंजाब से इस हार का बदलना लेने की फिराक में होगी। पंजाब का 16वें सीजन में यह 10वां मैच है। पंजाब को अब तक 5 जीत और 4 हार मिली हैं। पंजाब ने अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 4 विकेट से हराया था। वहीं, मुंबई की टीम नौवां मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। एमआई ने 4 जीत हासिल कीं और 4 बार हार का मुंह देखा। एमआई ने अंतिम मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 6 विकेट से मात दी।
6:40 PM पंजाब-मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राइली मेरेडिथ।
6:30 PM पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कर्रन, शाहरुख खान, सिकंदर रजा, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शिवम सिंह, हरप्रीत सिंह भाटिया, भानुका राजपक्षे, बलतेज सिंह, विध्वथ कावेरप्पा, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, मैथ्यू शॉर्ट, ऋषि धवन, मोहित राठी।
6:25 PM मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेकटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल, डुआन जानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, संदीप वारियर।
6:20 PM पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव
नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 46वां मुकाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जाना है। पीबीकेएस और एमआई के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।