Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भीषण गर्मी और लू से परेशान जनता,25 को कैसा रहेगा मौसम? - श्रीनारद मीडिया

भीषण गर्मी और लू से परेशान जनता,25 को कैसा रहेगा मौसम?

भीषण गर्मी और लू से परेशान जनता,25 को कैसा रहेगा मौसम?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा है। 25 मई को हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 889 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं। 25 मई को उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से तपना पड़ेगा। हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति बनी रहेगी। हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू संभाग, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की भी स्थिति रहेगी।

दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बीच मतदान होगा। 25 मई को दिल्ली में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। 24 से 27 मई तक लू चलने की संभावना है। कम दबाव के कारण बंगाल की खाड़ी के मौसम में बदलाव आया है। 24 मई को पश्चिम बंगाल के तट पर और उसके आसपास 45 किमी प्रति घंटे से अधिक की तेज सतही हवा के साथ तूफानी मौसम की संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को 24 मई तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी में, 26 मई तक मध्य बंगाल की खाड़ी में और 24 मई से 27 मई की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है।

समुद्र में गए मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी। 25 मई की शाम से निकटवर्ती उत्तरी ओडिशा तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति से हवा चलने की संभावना है। ओडिशा में भी मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलादी दी गई है।

मतदान केंद्र पर होगा ये इंतजाम

भीषण गर्मी के बीच चुनाव आयोग मतदान केंद्रों पर कई सुविधाओं की व्यवस्था करेगा। मतदान केंद्रों पर शेड, पीने क पानी, व्हीलचेयर, कुर्सी, चिकित्सा टीम की सुविधा मिलेगी। वहीं मतदान करने जाते वक्त मतदाता अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। सूती और हल्के कपड़े पहनें। छाता और टोपी साथ लेकर चलें, ताकि लू से बचा जा सके।

आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। मौसम का तापमान 45  डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है तेज धूप व गर्म हवाओं से हीट स्टॉक का खतरा बढ़ गया है इस समय यहां की जमीन आग के गोले की तरह तप रही है जिससे बच्चे, बूढ़े, जवान भीषण गर्मी से बिलबिला रहे हैं, आग उगलती हुई गर्मी से एसी कूलर पंखा काम नहीं कर रहे हैं जिससे लोग बेहाल हैं।बताते चलें कि बुधवार के दिन सुबह से ही सूर्य देव क्रोधित होने शुरू हो गए और दर्शन होते ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया तापमान सुबह दस बजे से ही चालीस डिग्री से ऊपर तक पहुंच जाता है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है गर्म हवाएं व लू सुबह दस बजे से छः बजे तक कहर बरपाती देखी  जा सकती है।
वहीं सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा दिखाई देता है बहुत ही आवश्यक कार्य से ही इक्का दुक्का लोग सड़कों पर नजर आते हैं, लोग टोपी, छाता गमछा व दुपट्टे का सहारा लेकर सड़कों पर निकालकर अपने काम निपटाकर घरों में दुबक जाते हैं मैदानी जमीन इस समय आग के गोले की तरह धधक रही है। जिससे एसी कूलर पंखा जवाब दे रहे हैं और भरपूर ठंडक नहीं दे पा रहे हैं। वहीं बीमारी से ग्रसित लोग बेहाल हो रहे हैं बच्चे बूढ़े जवान सभी इस भीषण गर्मी में परेशान है मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर आमजन को जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलने की बात कही है और आम जनमानस को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक गया दो दिन के लिए दो-तीन डिग्री तापमान में गिरावट आई अब फिर अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक जाने वाला है। मगर दो-तीन अधिकतम तापमान में जरूर गिरावट आई लेकिन न्यूनतम तापमान कम नहीं हुआ। जिसकी वजह से गर्मी ने बेहाल कर रखा है। लू के साथ बेचैन करने वाली गर्मी रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। दिन में लू के थपेड़ों से शरीर झुलस सा रहा है तो रात में बेचैनी होने से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। गर्मी, बिजली और मच्छरों ने लोगों की नींद हराम कर दी है। जिससे हर कोई परेशान हो चुका है।

गुरुवार को अधितम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते जिले में भीषण गर्मी रही और जनमानस बेहाल रहा। बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश होने के कारण लोगों की हिम्मत सड़क पर निकलने की नहीं हुई। दोपहर के समय शहर के चौराहों और बाजारों में सन्नाट रहा। छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लू चलने से गर्म हवा शरीर को झुलसा देने वाली रही। जो सड़क पर दिखे, वह सिर पर अंगौछा, टोपी लगाकर निकले। गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी परेशान नजर आ रहे हैं। छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा सड़क से खत्म हो गया है। पेडों का सहारे पशु दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि गर्मी प्रचंड रूप ले रही है। हर कहीं सिर्फ गर्मी का ही जोर है। गांव के गलियारे हो या शहर के मोहल्ले लू के थपेड़ों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। हर किसी के जुबां पर उफ कितनी गर्मी पड़ रही है ही निकल रहा है। सुबह नौ बजे तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच रहा है। जिससे अंदाजा लग सकता है कि दोपहर में धूप क्या हाल कर रही है। देर शाम तक लोग गर्मी से परेशान रह रहे हैं और रात को जाकर कुछ राहत मिल रही है। पूरी तरह गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। क्योंकि रात में भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!