Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को रौंदा,कई की मौत, 26 घायल. - श्रीनारद मीडिया

छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को रौंदा,कई की मौत, 26 घायल.

छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को रौंदा,कई की मौत, 26 घायल.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। जशपुर के पत्थलगांव में करीब 150 लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर है। कार में गांजा भरा हुआ था और तस्कर इसे ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे।

घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों आरोपी पहले भी किसी को कुचल कर आ रहे थे। कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे और इसी वजह से कार की रफ्तार काफी तेज थी। हालांकि पहले जिसे कुचला गया था, उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। जशपुर SP ने पत्थलगांव TI को भी लाइन अटैच कर दिया है।

लोगों ने 5 किमी तक पीछा कर आरोपियों को पकड़ा
घटना के बाद लोगों ने पीछा कर कार के ड्राइवर को 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा से पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को भी फूंक दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया। उसे भीड़ से बचाते हुए पुलिस रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर चली गई। लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पत्थलगांव में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त लोग 7 दुर्गा पंडालों की मूर्तियों को विसर्जन के लिए नदी तट पर ले जा रहे थे। तभी बाजार के बीच पीछे से आई कार ने जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। कार की टक्कर से गौरव अग्रवाल (21) नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैंड बजा रहे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार की टक्कर से जुलूस में शामिल लोग उछलकर दूर जा गिरे।
कार की टक्कर से जुलूस में शामिल लोग उछलकर दूर जा गिरे।
घटना से गुस्साए लोगों ने कार के ड्राइवर की जमकर पिटाई की।
घटना से गुस्साए लोगों ने कार के ड्राइवर की जमकर पिटाई की।
लोगों को टक्कर मारने वाली कार को आग के हवाले कर दिया।
लोगों को टक्कर मारने वाली कार को आग के हवाले कर दिया।

पत्थलगांव थाने का एक ASI सस्पेंड
लोगों ने एक ASI केके साहू पर गांजा तस्करी कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी इस ASI के साथ मिलकर ही गांजा तस्करी करने की फिराक में था। इसलिए हम ASI के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद पत्थलगांव थाने के ASI को निलंबित कर दिया गया।​​​​​​

घटना के बाद नाराज लोगों ने पत्थलगांव थाने का घेराव किया।
घटना के बाद नाराज लोगों ने पत्थलगांव थाने का घेराव किया।

हादसे के बाद गुमला-कटनी हाईवे जाम
लोगों ने घटना के विरोध में पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया। इसके अलावा गुमला-कटनी नेशनल हाईवे पर मृतक का शव रखकर चक्काजाम भी किया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक वे शव को हाईवे से हटाने तैयार नहीं हुए।

नाराज लोगों ने मारे गए युवक के शव के साथ हाईवे को जाम कर दिया।
नाराज लोगों ने मारे गए युवक के शव के साथ हाईवे को जाम कर दिया।

100 किमी से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ी कार
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की स्पीड 100 से 120 रही होगी और उसने सीधे लोगों को ठोकर मार दी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि घटना में गांजा तस्करी करने वाले लोगों का हाथ है। उन्होंने ही दुर्गा विसर्जन में शामिल लोगों को कार से टक्कर मारी है।

दुर्गा विसर्जन के जुलूस के दौरान हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई।
दुर्गा विसर्जन के जुलूस के दौरान हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई।

लोगों को कुचलने वाले तस्कर मध्य प्रदेश के
इस घटना में पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके नाम बबलू विश्वकर्मा (21) और शिशुपाल साहू (26) है। इधर, लोगों के गुस्से की जानकारी मिलने पर पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

कार में भरी गांजे की खेप।
कार में भरी गांजे की खेप।

कलेक्टर ने की शांति बनाए रखने की अपील
घटना को लेकर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ के आधार पर बाकी दोषियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!