भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में ऐतिहासिक जीत पर जनता का आभार
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, छपरा (बिहार):
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में प्रचंड जीत ऐतिहासिक है और यह देश की जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अटूट विश्वास को दर्शाती है। दिल्ली की जनता ने यह साबित कर दिया कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति को ही वे स्वीकारते हैं। इस अभूतपूर्व जीत के लिए मैं, अभिषेक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष, अमनौर, समस्त दिल्लीवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस खुशी के मौके पर हमलोगो ने लड्डू बांटे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का उत्सव मनाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी गरीब कल्याण योजनाओं और मजबूत नीतियों ने देश की जनता के मन में जो विश्वास जगाया है, वही इस जीत की सबसे बड़ी वजह है। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर दिन-रात मेहनत करके यह सिद्ध कर दिया कि जब संगठन और जनता एकजुट होते हैं, तो विजय निश्चित होती है।
*बिहार में भी बनाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड*
दिल्ली की इस ऐतिहासिक जीत से प्रेरित होकर अब हम बिहार में भी पूरी ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ चुनाव लड़ेंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को एक अभूतपूर्व जीत दिलाएंगे। बिहार में आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और हमारे वरिष्ठ नेता श्री राजीव प्रताप रूडी जी के नेतृत्व में हम पूरी मजबूती से आगे बढ़ेंगे और बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
यह जीत सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं है, यह जनता के विश्वास और राष्ट्रवाद की विजय है। हम बिहार की जनता से भी अपील करते हैं कि वे इसी जोश और आत्मविश्वास के साथ NDA को समर्थन दें, ताकि हम एक बार फिर से इतिहास रच सकें।
भाजपा (युवा मोर्चा) के प्रवक्ता ने दी जीत की बधाई
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, छपरा (बिहार):
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत पर पार्टी के प्रवक्ता ई आदित्य सिंह ने जीत के लिए जनता का आभार प्रकट किया है।उन्होंने कहा है कि दिल्ली में विकास और सुशासन की जीत हुई है।इन्होंने कहा की दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ता पर बहुत गर्व है जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन रात एक कर दिया।अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।दिल्ली प्रदेश कार्यालय जाकर पार्टी के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं को बधाई दिया।
यह भी पढ़े
जिसने भी दिल्ली को लूटा उसे सब लौटना होगा
ऑटो लूटपाट गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली प्रदेश में बड़ी जीत पर रघुनाथपुर में जश्न
भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार पर देश को भरोसा- पीएम मोदी