मुंबई से असम जा रहा था ‘प्लेन’, बिहार के मोतिहारी में पुल के नीचे फंसा

मुंबई से असम जा रहा था ‘प्लेन’, बिहार के मोतिहारी में पुल के नीचे फंसा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में एक पुल के नीचे बीच सड़क पर हवाई जहाज के फंस जाने के कारण दो घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मोतिहारी के पिपराकोठी चौक के निकट ओवरब्रिज में हवाई जहाज के फंसने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

मुंबई में नीलामी में कबाड़ के रूप में खरीदा
मिली जानकारी के अनुसार हवाई जहाज को किसी व्यवसायी ने मुंबई में हुई नीलामी में कबाड़ के रूप में खरीदा था। मुंबई से असम एक बड़े ट्रक लॉरी से ले जाया जा रहा था। पिपराकोठी में एनएच 28 पर गोपालगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से पार कर मुजफ्फरपुर की ओर जाना होता है।

हवाई जहाज लदा ट्रक पिपराकोठी के पास ओवरब्रिज से निकल रहा था। उसी दौरान वह ओवरब्रिज के नीचे जहाज का उपरी हिस्सा फंस गया।लॉरी के सभी चक्कों का हवा निकाल कर पुल से निकाला, ड्राइवर ने लॉरी निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थोड़ी देर में ही एनएच 28 पर जाम लग गया। हवाई जहाज लदा ट्रक फंसने और जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

इसके बाद लॉरी के सभी चक्कों का हवा निकाला गया। जिससे उसकी ऊंचाई कुछ कम हुई, फिर जहाज समेत लॉरी को बाहर निकाला गया। उसके बाद पुलिस ने एनएच पर लगे जाम तो समाप्त करवाया गया। जाम दौरान बड़ी संख्या में मौके पर लोग सेल्फी बनाते रहे, वहीं कुछ लोग लॉरी चालक को सलाह देते भी नजर आए।

यह भी पढ़े

यूपी की अब तक की प्रमुख खबरें 

संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज

बिहार में गंगा नदी पर बनेगा छह लेन का नया पुल,क्यों?

जदयू की राष्ट्रीय परिषद में नीतीश कुमार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

मिस बिहार आइकॉन का पटना ऑडिशन 07 जनवरी को होगा

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे माकपा नेता सीताराम येचुरी,क्यों?

Leave a Reply

error: Content is protected !!