Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
उप डाकघर में बेटियों के नाम पर लगवाएं जा रहे पौधे - श्रीनारद मीडिया

उप डाकघर में बेटियों के नाम पर लगवाएं जा रहे पौधे

उप डाकघर में बेटियों के नाम पर लगवाएं जा रहे पौधे
* जितना खाता उतना पौधा का रखा गया लक्ष्य
* अबतक लगाएं गए दो सौ पौधे
* हथुआ उप डाकघर की नई पहल
हथुआ(गोपालगंज): भारतीय डाक विभाग के तरफ़ से बेटियों के नाम पर खोले जा रहे सुकन्या समृद्धि योजना के खातों के साथ साथ बेटियों के नाम पर नामित पौधा हथुआ उप डाकघर लगवा रहा है। एक खाता एक पौधा के तर्ज पर डाकपाल रविशंकर की इस नई पहल से अबतक दो सौ पौधा लगाए जा चुके है। बेटियों के परिवार को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए स्थानीय स्तर पर बरवा गांव निवासी पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश को नामित किया गया है। जिनके नेतृत्व में इस अभियान को मूर्त रूप दी जा रही है। सुकन्या समृद्धि योजना के नाम पर अबतक जितने खाते उप डाकघर में खोले गए है। उनके नाम पर एक एक पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को भी खाता खुलने पर पांच पौधा लगाया गया। डाकपाल रविशंकर और पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में सभी पौधों को लगवाने का कार्य किया जा रहा है। खाता खोलने आए अभिभावक को पहले पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फिर खाता खोली जा रही है। इस सम्बन्ध में डाकपाल रविशंकर ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य खाता खोलकर बेटियों को बड़ा होने पर आत्म निर्भर बनाना है। उसी तरह बेटियों के नाम पर खोले गए खाता हमेशा चलता रहे इसके लिए हमने एक खाता एक पौधा लगवाने का लक्ष्य रखा हूं। इससे एक तो खाता हमेशा याद रहेगा दूसरा पर्यावरण की रक्षा हो पाएगी। वर्तमान में करीब दो हजार के करीब सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोला गया है। जिसके नाम पर जल्द ही पौधा लगवा डी जाएगी। वहीं पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि हथुआ उप डाकघर की यह अनूठी पहल है। जितना खाता खोला जाएगा उतना पौधा लगेगा। इससे एक वर्ष में धीरे धीरे हजारों पौधा लगाया जा सकेगा। इसकी सराहना होनी चाहिए। बेटियां जब बड़ी होंगी तो यह याद स्वरूप में पौधा खाता खोलने की दिन की याद दिलाएगा। इधर डाक घर आए लोगों को पौधा लगाने का प्रपत्र भी भरवाएं का रहे है। इस मौके पर डाक सहायक रौशन कुमार, सुरेन्द्र मांझी, डाकिया अरुण कुमार गिरी, एम टी एस ओम प्रकाश पर्व, नाइट गार्ड शंभू प्रसाद आदि थे।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!