पीएम ने ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ की दी बधाई.
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस पर भारतीय प्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया में खुद को प्रतिष्ठित किया है और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पीएम मोदी ने रविवार को एक ट्वीट करते हुए कहा, प्रवासी भारतीय दिवस पर सभी को विशेष रूप से भारतीय प्रवासियों को बधाई। हमारे प्रवासी समुदाय ने पूरी दुनिया में खुद को प्रतिष्ठित किया है और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उन्होंने प्रवासी भारतीयों की भी सराहना की और कहा कि वे अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) हर साल नौ जनवरी को भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी प्रवासी भारतीय दिवस की बधाई दी और कहा कि उनकी उपलब्धियां हमारा गौरव हैं। एस जयशंकर ने ट्वीट में कहा, प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रवासी भारतीयों को बधाई। आपकी उपलब्धियां हमारे लिए गर्व का स्रोत हैं। जयशंकर ने कहा, हमारा भावनात्मक बंधन मजबूती से बढ़ता है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, नौ जनवरी को प्रवासी दिवस के रूप में चुना गया था, क्योंकि इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और भारतीयों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया।
हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। सबसे पहले 2003 में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया था। प्रवासी दिवस पर उन भारतीयों को सम्मानित किया जाता है जाता है जिन्होंने अपने- अपने क्षेत्रन में विदेश में विशेष उपलब्धि हासिल कर भारत का मान- सम्मान बढ़ाया है।
इस साल भारत अपना 17वां प्रवासी भारतीय दिवस मना रहा है। पिछले साल प्रवासी भारतीय दिवस वर्चुअली मनाया गया था। इस साल वर्चुअल तरीके से प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है।
9 जनवरी को इसलिए मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस
- भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आए थे। महात्मा गांधी को प्रवासी माना जाता है और उनका योगदान कौन भूल सकता है। स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना की थी।
प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य
- प्रवासी भारतीय को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना जिससे प्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बन सके।
- भारतीय युवाओं को प्रवासी भारतीय से जोड़ना।
- निवेश के अवसर को बढ़ाना भी एक मुख्य उद्देश्य है।
- प्रवासी भारतीय समुदाय आसानी से लाभकारी गतिविधियों के लिए सरकार और देश के नागरिकों से जुड़ सकें।
- यह भी पढ़े……
- गोरेयाकोठी बीडीओ सीओ ने चालाया मास्क जांच अभियान
- वाराणसी में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने नववर्ष अभिनंदन एवं स्नेह मिलन समारोह का किया अयोजन
- स्वामी विवेकानंद के आह्वान मात्र से जाग उठे देश के युवा.
- कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले घर के पास बनाया गया माइक्रो कंटेन्मेंट जोन
- वाराणसी में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने नववर्ष अभिनंदन एवं स्नेह मिलन समारोह का किया अयोजन