Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
PM मोदी ने नई दिल्ली में एनएक्सटी कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित किया - श्रीनारद मीडिया

PM मोदी ने नई दिल्ली में एनएक्सटी कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित किया

PM मोदी ने नई दिल्ली में एनएक्सटी कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ पर कटाक्ष किया। उन्होंने इस गैंग को अंग्रेजों के समय के एक विचित्र कानून की याद दिलाई। पीएम मोदी ने इस कानून पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया।

नई दिल्ली में एनएक्सटी कॉन्क्लेव 2025 में पीएम मोदी ने कहा कि मैं लुटियन जमात और खान मार्केट गैंग से हैरान हूं कि वे इतने सालों से चुप हैं। पीएम ने सवाल पूछा कि ये जनहित याचिका के ठेकेदार जो हर बार अदालतों के चक्कर लगाते हैं, वे उस समय स्वतंत्रता के बारे में क्यों चिंतित नहीं थे?

हमारी सरकार ने कानून किया खत्म

अंग्रेजों ने अपने शासनकाल में 150 साल पहले एक कानून बनाया था। इसके तहत अगर किसी शादी में 10 लोग एक साथ डांस करते हैं तो पुलिस दूल्हे और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि यह कानून आजादी के 75 साल बाद भी लागू रहा। मगर हमारी सरकार ने इसे खत्म किया।

पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेजों ने 150 साल पहले एक नाट्य प्रदर्शन अधिनियम बनाया था। यह कानून आजादी के 75 साल बाद भी लागू था। इसका मतलब है कि अगर शादी में 10 से अधिक लोग डांस करते हैं तो पुलिस दूल्हे के साथ सभी लोगों को गिरफ्तार कर सकती है। मगर हमारी सरकार ने अब इस कानून को खत्म कर दिया। मुझे उस समय की सरकार और नेताओं से कुछ नहीं कहना है।

अगर मैं कानून लाता तो क्या होता?

बांस काटने पर हो जाती जेल

पीएम मोदी ने आगे बताया कि पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने अपनी प्रासंगिकता खो चुके लगभग 1500 कानूनों को खत्म किया है। पीएम मोदी ने कहा कि बांस पूर्वोत्तर में आदिवासी समुदायों के जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। पहले बांस काटने पर लोगों को जेल हो जाती थी, क्योंकि पिछले सरकारें इसे एक पेड़ मानती थीं। इस पर पेड़ से संबंधित कानून लागू होते थे। हमारी सरकार ने इन कानूनों को खत्म किया।

स्कूल से ही बच्चे सीख रहे कोडिंग

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अब आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने जैसी प्रक्रिया भी मिनटों में हो जाती है। रिफंड कुछ ही दिनों में जारी हो जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने पाठ्यपुस्तकों से परे सोचने के अवसर प्रदान किए हैं। आज मध्य विद्यालय से ही बच्चे एआई और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों की तैयारी के लिए कोडिंग सीख रहे हैं। अटल टिंकरिंग लैब्स उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर रही हैं। बजट में हमने 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब्स शुरू करने की घोषणा की है।

वैश्विक शक्ति बन रहा भारत

प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक में 2.5 करोड़ से अधिक घरों में पहली बार बिजली पहुंची। बिजली की मांग और उत्पादन में वृद्धि से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग भी बढ़ी है। भारत अब इलेक्ट्रॉनिक्स का एक प्रमुख निर्यातक बन गया है।
दशकों से दुनिया भारत को अपना बैक ऑफिस मानती थी। मगर अब भारत दुनिया की नई फैक्ट्री बन रहा है। हम अब केवल एक कार्यबल नहीं हैं बल्कि विश्व शक्ति बन रहे हैं। पहले हम जिन वस्तुओं का आयात करते थे अब उनका उत्पादन कर रहे हैं। देश इन उत्पादों के निर्यात केंद्र के रूप में उभर रहा है। किसान अब अपनी फसलों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचते देख रहे हैं। पुलवामा की स्नो मटर, महाराष्ट्र के पुरंदर अंजीर और कश्मीर के क्रिकेट बैट जैसे उत्पादों की दुनिया भर में मांग है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विश्व 21वीं सदी के भारत की ओर बेहद उत्सुकता से देख रहा है। वोकल फॉर लोकल अब वास्तविकता में बदल रहा है। भारत आज विश्व का नया विनिर्माण केंद्र बन रहा है और आज यह केवल कार्यबल नहीं, बल्कि विश्व शक्ति बन रहा है। पहले जिस सामान का आयात किया जाता था, अब वो देश में ही निर्मित किया जा रहा है तथा भारत अब इन उत्पादों के निर्यात के लिए महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में उभर रहा है।

देश में हर दिन कुछ नया हो रहा

नई दिल्ली में शनिवार को भारत मंडपम में एनएक्सटी कान्क्लेव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भर से लोग भारत आना और उसे समझना चाहते हैं। भारत एक ऐसा देश है, जहां सकारात्मक खबरें बन रही हैं, रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और हर दिन कुछ नया हो रहा है।

प्रयागराज में एकता के संगम – महाकुंभ का हाल ही में समापन हुआ। महाकुंभ ने पूरे विश्व को चकित कर दिया कि कैसे नदी के किनारे एक अस्थायी शहर में करोड़ों लोगों ने पवित्र स्नान किया। दुनिया भारत के आयोजन और नवाचार कौशल को देख रही है।

दुनिया की नई फैक्ट्री बन रहा भारत

भारत सेमीकंडक्टर से लेकर एयरक्राफ्ट कैरियर तक सब कुछ बना रहा है और विश्व भारत की सफलता के बारे में विस्तार से जानना चाहता है। उन्होंने कहा कि दशकों से दुनिया भारत को अपना बैक आफिस कहती रही है, लेकिन आज भारत दुनिया की नई फैक्ट्री बन रहा है, जो देश कभी कई उत्पादों का आयात करता था, वह अब एक निर्यात केंद्र के रूप में उभर रहा है।

वैश्विक बाजार में पहुंच रही किसान की उपज

किसान, जो कभी स्थानीय बाजारों तक सीमित थे, अब अपनी उपज के साथ वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन के मंत्र को श्रेय दिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के बारे में उन्होंने कहा कि भारत का युवा सरकार की मुख्य प्राथमिकता है और शिक्षा नीति ने विद्यार्थियों को पुस्तकों से हटकर सोचने का अवसर दिया।

’75 साल तक चुप क्यों था खान मार्किट गैंग व लूटियंस जमात?’

मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में हमने करीब डेढ़ हजार ऐसे कानूनों को खत्म किया है जो अपना महत्व खो चुके थे। इनमें से बहुत सारे कानून अंग्रेजी शासन के दौरान बने थे। ड्रैमेटिक परफारमेंस एक्ट अंग्रेजों ने डेढ़ सौ साल पहले बनाया था, तब अंग्रेज चाहते थे कि ड्रामे और थियेटर का उपयोग तत्कालीन सरकार के खिलाफ ना हो। इस कानून में प्रविधान था कि अगर सार्वजनिक स्थल पर 10 लोग डांस करते मिल जाएं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था।
यानी, शादी के दौरान बारात भी निकले और 10 लोग डांस कर रहे हों तो दूल्हा सहित पुलिस उनको अरेस्ट कर सकती थी। यह कानून आजादी के 70-75 साल बाद तक चलन में था। इस कानून को हमारी सरकार ने हटाया। ‘मुझे तो ये लूटियंस जमात और खान मार्किट गैंग पर आश्चर्य हो रहा है कि ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे? ये जो आए दिन कोर्ट जाते रहते हैं, पीआइएल के ठेकेदार बने फिरते हैं, ये लोग क्यों चुप थे? तब उनको लिबर्टी ध्यान नहीं आती थी क्या?’

Leave a Reply

error: Content is protected !!