Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पीएम मोदी कल बंगाल-ओडिशा का करेंगे दौरा,राज्यों में अलर्ट जारी. - श्रीनारद मीडिया

पीएम मोदी कल बंगाल-ओडिशा का करेंगे दौरा,राज्यों में अलर्ट जारी.

पीएम मोदी कल बंगाल-ओडिशा का करेंगे दौरा,राज्यों में अलर्ट जारी.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

चक्रवाती तूफान याक पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाने के बाद झारखंड पहुंच गया है। झारखंड में मुसलाधार बारिश हो रही है। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

चक्रवाती तूफान यास से प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा का पीएम मोदी शुक्रवार को दौरा करेंगे। सबसे पहले वे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचकर रिव्यू मीटिंग करेंगे। इसके बाद मोदी बालासोर, भद्रक और पूर्वी मेदिनीपुर का हवाई सर्वे करेंगे। इन जिलों में ही तूफान ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। इसके बाद वे बंगाल में भी रिव्यू मीटिंग करेंगे।

बंगाल और ओडिशा में 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाने के बाद यास तूफान आगे बढ़ गया है, लेकिन ये तूफान अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया है। बंगाल और ओडिशा में तूफान की वजह से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बारिश और घरों के टूटने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 ओडिशा और एक बंगाल से है।

बंगाल में 3 लाख लोगों के घर बर्बाद

बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा, शंकरपुर, मंदारमनी दक्षिण 24 परगना जिले के बाद बकखाली, संदेशखाली, सागर, फ्रेजरगंज, सुंदरबन आदि जगहों से लेकर पूरे बंगाल में 3 लाख लोगों के घर इस तूफान से उजड़ गए हैं। 134 बांध टूट गए हैं, जिन्हें ठीक करवाया जा रहा है। यहां बुधवार को 130-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28 और 29 मई को हेलिकॉप्टर से तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी।

झारखंड में भारी बारिश, रांची में बने बाढ़ जैसे हालात

चक्रवाती तूफान यास की वजह से वैसे तो पूरे झारखंड में बारिश हो रही है, लेकिन रांची में हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चक्रवाती तूफान यास के कारण कल से ही रांची बारिश हो रही है इसलिए यहां का रास्ता ब्लॉक हो गया है। इसके अलावा चक्रवाती यास की वजह से रांची में तेज बारिश होने के कारण स्‍थानीय नदी का पानी भी लगातार बढ़ रहा है। बता दें कि चक्रवाती तूफान यास बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंचा था। जबकि आज कई जगह न सिर्फ तेज हवा चल रही है बल्कि जोरदार बारिश भी हो रही है। यही नहीं, तूफान से प्रभावित होने की आशंका वाले जिलों में एनडीआरएफ की आठ कंपनियां तैनात की गई हैं।

बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश

ओडिशा-बंगाल में भारी तबाही बचाने के बाद चक्रवात यास बिहार पहुंच चुका है। भागलपुर, सुपौल, कटिहार और पूर्णिया समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। अभी तक राज्य के किसी भी जिले से जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। बुधवार को मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में चक्रवात यास कम प्रभावी होकर डिप्रेशन में बदल जाएगा। यहां इसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रह जाएगी।

ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में कहर बरपाने के बाद भले ही चक्रवात ‘यास’ कमजोर हो गया है, लेकिन यह तूफान झारखंड तक पहुंच गया है। आधी रात के बाद चक्रवात ने झारखंड में प्रवेश किया है। हालांकि, झारखंड में घुसते ही चक्रवात की गति काफी धीमी हो गयी है।झारखंड में चक्रवात यास ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। इस तूफान के चलते रांची में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यहां बारिश हो रही है। इसलिए यहां का रास्ता ब्लॉक हो गया है। हम यहां पिछले 30-35 साल से रह रहे हैं और जब भी भारी बारिश होती है तो यहां पानी भरता है।

IMD वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने बताया कि इस तूफान के चलते आज रात और कल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। आज और कल के लिए झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। तूफान का प्रभाव अभी 36 घंटे रहेगा। उन्होंने बताया कि सुबह 8: 30 पर जमशेदपुर के 75 किलोमीटर पश्चिम में है। अभी भी तीव्र है। झारखंड में कुछ जगहों पर हवा की गति 50-60 किलोमीटकर प्रति घंटे है। आज रात धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। इसका प्रभाव अभी कल रात तक रहेगा। उत्तर झारखंड में भारी से भारी बारिश होगी।

उधर, बंगाल में भी यह तूफान कहर बरपाया है। पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के दीघा तटीय क्षेत्र में चक्रवात यास की वजह से कई दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। एक दुकानदार ने बताया, “दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान था वो सब पानी में खराब हो गया। इसके पहले जो भी चक्रवात आया उससे इतना नुकसान नहीं हुआ था।”

अगले 12 घंटे में कमजोर पड़ सकता है यास तूफान- आइएमडी

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘यास’ कमजोर हो रहा है। यह 26 मई को 23:30 बजे दक्षिण झारखंड और इससे सटे उत्तर आंतरिक ओडिशा पर केंद्रित था। इसके अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाने की संभावना है। ये तूफान 27 मई को 05:30 बजे दक्षिण झारखंड और इसके आस-पास केंद्रित था। इसके उत्तर की ओर बढ़ने व कुछ घंटों में और अधिक कमजोर पड़ जाने की संभावना है।

कोलकाता में आज भी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी से उटे चक्रवात तूफान ने बुधवार को ओडिशा-बंगाल के सीमवर्ती इलाकों में जमकर तबाही मचाई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कोलकाता, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका (Uttar Pradesh Weather News) 

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां पर कई इलाको में आज बारिश हो सकती है। यहां पर स्थित बरेली में टॉक्टे के बाद यास तूफान का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश का पुर्वानुमान जताया है। कुछ स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

बिहार में आज से तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट

उधर, बिहार में भी यास तूफान का असर देखने को मिल सकता है। भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज से तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि यहां पर बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों का जमघट लगा रहा।

जम्मू-कश्मीर में बना हुआ है पश्चिमी विक्षोभ

स्काईमेट वेदर (Skymetweather.com) के मुताबिक, यास तूफान के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ अभी जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान के निचले स्तरों पर स्थिर है, जिसके चलते उत्तर पूर्व भारत, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण राजस्थान के विदर्भ मराठवाड़ा और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़े…..

Leave a Reply

error: Content is protected !!