Breaking

सेवा और सुरक्षा के प्रति समर्पित है थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार

सेवा और सुरक्षा के प्रति समर्पित है थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

आशुतोष कुमार को अभी तक 8 अवार्ड जिला स्तर पर मिल चुका है

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 


जो जैसा कर्म करता है उसका फल उसे उसी रूप में मिलता है। मनुष्य का भाग्य तो अपने हाथ में होता है। जब चाहे उसे बदल सकता है। भाग्य की दोष तो बेकार में दी जाती है। अपनी सुधार देश की सबसे बड़ी सेवा है। खुद की सुधार हो तो समझे कि समाज की सुधार हो गई।

कारण की इन्सान में देखकर अनुशरण करने की फितरत होती है। इसलिए जरूरी नहीं की पूरी समाज को सुधारा जाए, जरूरत है कि सिर्फ समाज का एक एक शख्स सुधारने का संकल्प कर ले तो देखते ही देखते दृढ़ निश्चय की बदौलत पूरी जमात ही सुधरती नजर आएगी। जो दूसरे पर निर्भर होकर काम करने का आदि होते है सफलता का मंजिल उनसे काफी दूर चली जाती है।

ठीक इसी प्रकार सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने वाले इकलौते शख्स है सारण जिले के बनियापुर थाना में पदस्थापित युवा तुर्क, कर्मठ एवं कार्य के प्रति वफादार थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार। 2 फरवरी 1995 को पिता शंभू झा, माता चुनचुन देवी के घर जन्में आशुतोष कुमार की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव कोरई, थाना गढ़पुरा, जिला बेगुसराय से शुरू हुई।

मैट्रीक 2010, इंटर 2012, स्नातक 2016 में उत्तीर्ण करने के बाद विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लग गये। इसी बीच 2018 में आरक्षी अवर निरीक्षक का रिजल्ट आया, जिसमें आशुतोष कुमार अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। इनका प्रशिक्षण राजगीर में हुआ तो पहली पोस्टिंग सारण जिला में हुई।

सबसे पहले भगवान बाजार, मुफस्सिल, दिघवारा, परसा तथा तरैया के बाद बनियापुर में थानाध्यक्ष बनकर आम अवाम की सेवा कर रहे है। बेवाक बातचीत में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि उच्चे अधिकारियों के आदेशों का मैं अक्षरस पालन करते हुए सरकार की नीतियों को सख्ती से पालन करवा रहा हूं। बताते चले कि आशुतोष कुमार को अभी तक 8 अवार्ड जिला स्तर पर मिल चुका है।

मशरख में 4, तरैया में 2 तथा बनियापुर में अवार्ड शामिल है। अभी तक दर्जन भर से ज्यादा कांडों का त्वरित उदभेदन हुआ है वही इन्हें पशुपति अवार्ड भी मिला है। अभी तक 2 इनामी अपराधी को पकड़े है तो अंतरराजकीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 को गिरफ्तार किए है मादक पदार्थ बड़े स्तर पर बरामद किए है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आज के बच्चों को और कठीन परिश्रम, लग्न, इमानदारी के साथ एकाग्र होकर पढ़ाई करने की जरूरत है सोशल मीडिया का उपयोग करे। उसके दुरूपयोग से बचे, सफलता अवश्य मिलेगी।

यह भी पढ़े

भागलपुर में दवा व्यापारी हत्या को लेकर बंद रही दवा दुकानें

सारण पुलिस द्वारा चलाए गये विशेष अभियान में कुल 42 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

घर में घुस कर चोरों ने आभूषण समेत हजारों रुपये मूल्य की सम्पति चुरा ली 

अपराधियों ने सत्ता पक्ष के जदयू नेता की गोली मारकर की हत्या

मुजफ्फरपुर में गांजे के 50 रुपए के लिए हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, कैसे रची गई थी साजिश

हाई स्कूल के विद्यार्थियों के बीच हुआ एलइपी किट का वितरण,छात्रों में खुशी

भारत और फिजी में जीवंत लोकतंत्र की परम्परा है : राष्ट्रपति मुर्मु

चीन एवं पाक ने जो साजिश रची, वह कैसे सफल हो गयी?

पीएम मोदी लोगों के धैर्य की परीक्षा न लें -उद्धव ठाकरे

Leave a Reply

error: Content is protected !!