नालंदा में मुखिया पति हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी को किया गिरफ्तार

नालंदा में मुखिया पति हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी को किया गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बाकी आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए कर रही छापेमारी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र में पिछले दिन हुए चर्चित मुखियापति हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 25 जुलाई की शाम करीब 7 बजे गिरियक से कतरीसराय जाने वाली मुख्य सड़क पर आदमपुर गांव से दो स्कॉर्पियो पर सवार अपराधकर्मियों ने मुखियापति बालबीर यादव उर्फ बालो का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक का शव बारसलीगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश कुमार, सुधीर यादव, रौशन कुमार उर्फ कस्तूरी, सुनील कुमार उर्फ अनिकेत और रोहित कुमार शामिल हैं।इनमें से अधिकांश आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार पर पहले से ही हत्या का प्रयास, अपहरण, चोरी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं अन्य आरोपियों पर भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम में विभिन्न थानों के प्रभारी और तकनीकी शाखा के विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

इस मामले में कुल 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े

बंजरिया के नरेश सहनी हत्या कांड का शूटर गिरफ्तार

मोतिहारी स्पंदना स्फूर्ति बैंक लूटकांड : मास्टरमाइंड निकला बैंक का फील्ड ऑफिसर, दो गिरफ्तार

सारण पुलिस द्वारा चलाए गये विशेष अभियान में कुल 28 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

बेगूसराय से अगवा कर ले जा रहे थे झारखंड, बांका में मिल गई पुलिस, स्कॉर्पियो में बैठे सब पकड़े गए

नवादा में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, चोरी की 09 बाइक और ऑटो बरामद

बिहार में कांवरियों को लगा करंट, कईयों की मौत

क्या दिल्ली में ही है वक्फ की एक हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी?

क्या कम हो जाएंगी वक्फ बोर्ड की शक्तियां?

Leave a Reply

error: Content is protected !!