Breaking

बभनबारा कांड में पुलिस ने किया 11 नामजद,10 अज्ञात पर प्राथमिकी, दो गिरफ्तार 

बभनबारा कांड में पुलिस ने किया 11 नामजद,10 अज्ञात पर प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान, बिहार :

सीवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनबारा गांव में हुई वृद्ध अक्षयलाल भगत की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पुत्री रामावती देवी के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक की पुत्री रामावती देवी के आवेदन पर अक्षयलाल भगत मौत मामले में 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बना या गया है।

वहीं 10 लोगों को अज्ञात रखा गया है,जिन्हें चिह्नित कर नामजद किया जायेगा। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफरे साईं और हमीद साईं को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 

बताया जाता है कि वृद्ध की मौत के जिम्मेदार अभियुक्त घर छोड़कर फरार हैं। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर ली गयी है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। जल्द ही तमाम अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। किसी को भी बक्शा नहीं जाये

Leave a Reply

error: Content is protected !!