Breaking

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की विश्वसनीयता को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

श्रीनारद मीडिया, प्रभात कुमार मिश्रा, गया ( बिहार )

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

दशहरा पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने व्यवसायियों में पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों के खौफ को दूर करने के मद्देनजर गया के पाईबिगहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के पाईबिगहा बाजार में सहित आसपास के क्षेत्रों पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष सुरक्षा बल के जवान शामिल हुए।

फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर बस पड़ाव, मुख्य बाजार होते हुए बंशीबिगहा, सूर्य मंदिर रोड, पाईबिगहा डीह सहित सभी प्रमुख जगहों पर भ्रमण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष बलिस्टर राम ने पुलिस पब्लिक मैत्री का संदेश देते हुए बाजार में रहे लोगों से बातचीत की। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि पर्व के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें और शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व निकालने में पुलिस प्रशासन की मदद करें। वहीं फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष ने बाजार के सभी पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया।

जहां उन्होंने आयोजन कर्ताओं को संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष बलिस्टर राम ने बताया कि पर्व में दौरान असमाजिक तत्वों पर पुलिस की तीखी नजर है। वहीं पर्व के दौरान हुड़दंग करने और अराजकता फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके एसआई विश्वनाथ राम सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!