Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नबी की पैदाइश के जश्न की तैयारियों ने पकड़ा जोर-कल जश्ने चिराग़ा तो सोमवार को निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी - श्रीनारद मीडिया

नबी की पैदाइश के जश्न की तैयारियों ने पकड़ा जोर-कल जश्ने चिराग़ा तो सोमवार को निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

नबी की पैदाइश के जश्न की तैयारियों ने पकड़ा जोर-कल जश्ने चिराग़ा तो सोमवार को निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी / दुनिया भर में ईद-मिलादुन्नबी का जश्न मनाया जाता है। बनारस में इतवार की शाम जश्ने चिराग़ा संग ईद-मिलादुन्नबी का जश्न शुरू हो जाएगा। सोमवार की सुबह जुलूसे मोहम्मदी शानो-शौकत के साथ रेवड़ी तालाब से निकाला जाएगा। इसकी तैयारियां तेज़ हो गई है।

*जानिए क्या है ईद-मिलादुन्नबी*

मजहबे इस्लाम में पैगंबर हजरत मोहम्मद स. के जन्मदिन को ईद मिलादुनन्बी या ईद-ए-मिलाद के रूप में मनाया जाता है। दरअसल रबीउल अव्वल की 12 वीं तारीख को ही हजरत मोहम्मद (स.) की यौमे पैदाइश (जन्म) हुआ था। इसीलिए मुस्लिम इस दिन को जश्न के रूप में मनाते हैं। इस खास मौके पर रात भर मस्जिदों मुहल्लों में इबादत होती हैं और जलसा (इस्लामिक सभा) का आयोजन किया जाता है जिसमें हजरत मोहम्मद (स.) की शान में नातिया कलाम व नज़्म अकीदतमंद पेश करते हैं। कई जगहों पर जुलुसे मोहम्मदी निकाले जाते है। इस दिन मस्जिद व घरों में कुरान को खास तौर पर पढ़ा जाता है और गरीबों में जरूरत की चीजें खैरात व सदका की जाती हैं।

*पैगंबर मोहम्मद (स.) की पैदाइश*

पैगंबर मोहम्मद (स.) का जन्म अरब के शहर मक्का में 571 ईस्वी में 12 रबीउल अव्वल को सुबह सादिक के वक्त हुआ था। नबी की पैदाइश की सुबह अरब में हर तरफ नूर की बारिश हो रही थी। इस्लामी किताबों में आया है जैसी सुबह उस दिन थी वैसी ना तो कभी सुबह हुई न ही फिज़ा में कभी ऐसी ताजगी देखी गई।

पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.) के जन्म से पहले ही उनके वालिद का इंतकाल (निधन) हो चुका था। जब वह 6 वर्ष के थे तो उनकी वालिदा जनाबे आमीना का भी इंतकाल हो गया। मां के इंतकाल के बाद पैगंबर मोहम्मद स. अपने चाचा अबू तालिब और दादा अबू मुतालिब के साथ रहने लगे। इनके पिता का नाम अब्दुल्लाह और माता का नाम बीबी आमिना था। अल्लाह ने सबसे पहले पैगंबर हजरत मोहम्मद को ही पवित्र कुरान अता की थी। इसके बाद ही पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.) ने पवित्र कुरान का पैगाम दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया और इस्लाम पूरी दुनिया में छा गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!