राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद में अपना पहला अभिभाषण दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद में अपना पहला अभिभाषण दिया।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एनडीए सरकार के गठन के बाद अपना पहला अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति ने संसद में कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ये 18वीं लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी।

 NEET पेपर लीक की होगी जांच- राष्ट्रपति मुर्मु

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेपर लीक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार पेपर लीक की निष्पक्ष जांच करेगी। पेपर लीक मामले की जांच को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि संसद ने पेपर लीक कानून भी बनाया है और पेपर लीक (NEET Paper leak 2024) के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

दलगत राजनीति से उठे ऊपर- मुर्मु

द्रौपदी मुर्मु ने संसद में कहा कि पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामलों की उच्च स्तर पर जांच की जा रही है; दलगत राजनीति से ऊपर उठने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता जरूरी है।  वहीं, अपने भाषण में द्रौपदी मुर्मु ने कांग्रेस शासन में लगाई गई इमरजेंसी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून, 1975 को पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ था। इमरजेंसी संविधान पर सबसे बड़ा हमला थी।

सरकार उत्तर, दक्षिण, पूर्व में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए कराएगी व्यवहार्यता अध्ययन: राष्ट्रपति मुर्मु

मुर्मु ने संसद में कहा कि मेरी सरकार ने देश के उत्तर, दक्षिण और पूर्व में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए व्यवहार्यता अध्ययन कराने का निर्णय लिया है।अपने भाषण में उन्होंने देश के पश्चिमी भाग में अहमदाबाद और मुंबई के बीच चल रही हाई-स्पीड रेल परियोजना का भी उल्लेख किया।मुर्मू ने कहा, अहमदाबाद और मुंबई के बीच हाई-स्पीड रेल इकोसिस्टम पर भी काम तेजी से चल रहा है।508 किलोमीटर लंबा अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड कॉरिडोर देश का पहला ऐसा कॉरिडोर है, जिस पर बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी और सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में सीमित ठहराव के साथ पूरी दूरी मात्र 2 घंटे 7 मिनट में तय करेगी।

परियोजना का निर्माण कर रही नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सूरत और बिलिमोरा के बीच इसके पहले चरण का काम अगस्त 2026 तक पूरा होने की घोषणा की है।भारत की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सरकार के प्रयासों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 10 साल में मेट्रो 21 शहरों तक पहुंच चुकी है। वंदे मेट्रो जैसी कई योजनाओं पर काम चल रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘सरकार ने फैसला लिया है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। सरकार ने बीते 10 सालों में कई सुधार भी किए हैं।’इसके अलावा राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि आज भारत कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

अगर डिजिटल भुगतान के मामले में भारत दुनिया में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो हमें गर्व होना चाहिए। अगर भारतीय वैज्ञानिक सफलतापूर्वक चंद्रयान को चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में उतारते हैं, तो हमें गर्व होना चाहिए। अगर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाता है, तो हमें गर्व होना चाहिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!