Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया योग क्यों है जरूरी ?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया योग क्यों है जरूरी ?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

इंसानियत के लिए योग किसी उपहार से कम नहीं- द्रौपदी मुर्मु

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में योग दिवस मनाया। वहीं भारतीय सेना से लेकर आईटीबीपी के जवानों ने आज योग किया। बर्फ पर योग करते हुए इनकी कई फोटोज भी सामने आई हैं।

सोशल मीडिया पर दुनिया भर से लोगों की योग करते हुए तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच योग दिवस को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की भी योग करते हुए फोटोज सामने आई है। उन्होंने इस दौरान लोगों से योग को लेकर खास अपील भी की। उन्होंने कहा, योग इंसानियत के लिए भारत का एक बड़ा गिफ्ट है, और जीवनशैली से जुड़ी बढ़ती समस्याओं को देखते हुए यह और भी जरूरी हो गया है।

राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मु ने किया योग

द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति सचिवालय के अन्य अधिकारियों के साथ यहां राष्ट्रपति भवन में योग भी किया। साथ ही उन्होंने एक्स पर योगा को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे वैश्विक समुदाय, विशेष रूप से भारत के साथी नागरिकों को बधाई! योग मानवता के लिए भारत का उपहार है। जीवनशैली से संबंधित बढ़ती समस्याओं को देखते हुए, योग आज कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

द्रौपदी मुर्मु ने लोगों से की खास अपील

उन्होंने आगे कहा, ‘योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण का एक तरीका है। आइए हम योग को अपने दैनिक जीवन के अभिन्न अंग के रूप में अपनाने का संकल्प लें।’

मानवता को भारत का अनूठा उपहार है योग : मुर्मू
भारत समेत पूरे विश्व में शुक्रवार को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. राष्च्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी श्रीनगर में डल झील के किनारे योग किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि योग, मानवता को भारत का अनूठा उपहार है साथ ही आज के वक्त में जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं में वृद्धि के कारण यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है.

मुर्मू ने राष्ट्रपति सचिवालय के अन्य अधिकारियों के साथ यहां राष्ट्रपति भवन में योग किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे विश्व समुदाय, विशेषकर भारत के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं. योग, मानवता को भारत का अनूठा उपहार है. जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं में वृद्धि के मद्देनजर योग आज और भी महत्वपूर्ण हो गया है.’

Leave a Reply

error: Content is protected !!