Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
राष्ट्रपति मुर्मू का न्यूजीलैंड पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। - श्रीनारद मीडिया

राष्ट्रपति मुर्मू का न्यूजीलैंड पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।

राष्ट्रपति मुर्मू का न्यूजीलैंड पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो और उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स से मुलाकात कर मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मुर्मू तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचीं। यहां पहुंचने पर उन्हें रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की सराहना की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।’’ बाद में पीटर्स ने भी राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। पीटर्स न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री भी हैं।

दिल के करीब रही है शिक्षा’

मुर्मू के कार्यालय ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति को रेखांकित किया और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।’’ उन्होंने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति के बारे में बात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘शिक्षा हमेशा मेरे दिल के करीब रही है।

मैंने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को प्रत्यक्ष रूप से देखा और अनुभव किया है। शिक्षा केवल एक व्यक्तिगत प्रयास नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का माध्यम भी है।’’ उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत में शिक्षा व्यवस्था एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत ने विविध क्षेत्रों में नेता दिए हैं जो ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में योगदान दे रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि आज, भारत में एक युवा आकांक्षी जनसांख्यिकी है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए तैयार है।

न्यूजीलैंड में भारतीय छात्र

मुर्मू ने कहा, ‘‘भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के लिए सर्वोत्तम संभव शिक्षा की आकांक्षा रखते हैं और यह वास्तव में स्वागत योग्य है कि कई भारतीय छात्र न्यूजीलैंड के विभिन्न संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। 8,000 भारतीय छात्र पूरे न्यूजीलैंड में विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे वह यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों का दूसरा सबसे बड़ा समूह बन गया है।’’

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड अनुसंधान और नवाचार, समावेशिता और उत्कृष्टता पर विशेष ध्यान देने के साथ अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि न्यूजीलैंड शिक्षा सम्मेलन, शिक्षा में जारी सहयोग को मजबूत करने और सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।

विदेश मंत्रालय ने एक्सन्यूमएक्स पर एक पोस्ट में कहा कि न्यूजीलैंड पहुंचने पर कृषि, व्यापार, वानिकी, शिकार और मत्स्य पालन तथा एसोसिएट विदेश मामलों के मंत्री टॉड मैकक्ले ने मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसमें कहा गया, “माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज न्यूजीलैंड पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया। ऑकलैंड में मंत्री टॉड मैक्लेम्प और उच्चायुक्त नीता भूषण ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।” मैकक्ले ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का न्यूजीलैंड में स्वागत करना सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा, “यह यात्रा हमारे संबंधों को गहरा करने तथा हमारे लोगों के बीच मजबूत और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में की गई कई सरकारी गतिविधियों में से एक है।”
श्रीमती मुर्मू फिजी की अपनी राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद न्यूजीलैंड पहुंचीं, जहां उन्होंने ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाने तथा दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक चर्चा की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!