Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दारौंदा के बगौरा एवं रसूलपुर पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित - श्रीनारद मीडिया

 दारौंदा के बगौरा एवं रसूलपुर पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

 दारौंदा के बगौरा एवं रसूलपुर पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुचाने तथा उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सिवान के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त सिवान के नेतृत्व में आज दिनांक 02 नवम्बर 2023 को दरौदा प्रखंड के दो पंचायतों में क्रमशः पंचायत बगौरा अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय-सह- इण्टर कॉलेज का खेल मैदान में एवं पंचायत रसूलपुर अंतर्गत धोबीयाबारी का मैदान नदी टोला में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त सिवान के द्वारा जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण किया गया इसी क्रम में आई०सी०डी०एस० की ओर से छ माह की आयु प्राप्त बच्ची को अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिला की गोदभराई का रस्म (दोनों पंचायत में) उप विकास आयुक्त सिवान के हाथो संपन्न कराया गया। तदोपरांत उप विकास आयुक्त सिवान द्वारा जीविका दीदी एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में   दीप प्रज्ज्वलित किया गया एवं सरकारी विद्यालयों की छात्राओं द्वारा स्वागत गान के साथ ही कार्यक्रम को आगे बढाया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों यथा जिला परिवहन पदाधिकारी सिवान, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सिवान, जिला कृषि पदाधिकारी सिवान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दरौदा, डी०पी०ओ० आई०सी०डी०एस०, प्रबंधक डी०आर०सी०सी०, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा कोषांग सिवान, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सिवान, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सिवान एवं जीविका सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित जनसमूह को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी साथ ही लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया। दोनो पंचायत में जीविका दीदियों ने योजना का लाभ उठाकर अपने जीवन में आए अपेक्षित बदलाव के बारे में आमजनों को जानकारी दी तथा सरकार एवं प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।
जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सिवान ने कहा कि सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाने में जनसंवाद कार्यक्रम एक सेतु का काम कर रहा है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील किया कि यदि योजनाओं की जानकारी नहीं होगी तो फिर आप सभी लाभ कैसे लेंगे इसलिए योजनाओं की जानकारी होना आवश्यक है। यदि योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी तरह की शिकायत हो तो इसका निराकरण हेतु अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण कार्यालय एवं जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय सबसे उपर्युक्त सरकारी फोरम उपलब्ध है जिसका आप सभी फायदा उठा सकते हैं। जनसंवाद के क्रम में उप विकास आयुक्त सिवान द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, नल-जल योजना, श्रम कल्याण विभाग की योजनाएं, कल्याण विभाग की योजनाएं, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाएं, समाज कल्याण विभाग की योजनाएं एवं राजस्व आदि विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही आमजनों से प्राप्त फीडबैक के आलोक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश भी दिए गए।
जनसंवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में युवक युवतियों एवं महिलाओं सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया जिसके लिए उप विकास आयुक्त सिवान द्वारा उन सभी को धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़े

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

 

सीवान में प्रभारी मंत्री ने शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का किया उदघाटन

सड़क दुर्घटना में एक 26 वर्षीय युवक हुआ घायल ,पटना रेफर

डी एम के आदेश पर बीडीओ ने प्रखंड प्रमुख के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विद्युत विभाग में कार्यरत मानव बल ने शोषण के खिलाफ सांसद विधायक को सौंपा ज्ञापन

मशरक की खबरें :  पिकअप में नारियल के बीच रखे 60 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

Leave a Reply

error: Content is protected !!