Raghunathpur: आदर्श ग्राम नरहन में आदर्श मंच समिति के वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन

Raghunathpur: आदर्श ग्राम नरहन में आदर्श मंच समिति के वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

समिति के गठन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विजय जुलुश निकालने पर हुई चर्चा

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के नरहन गांव में आदर्श मंच समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

जिसमे अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह उर्फ सोनू, उपाध्यक्ष मनउवर आलम, सचिव मुन्ना सिंह कॉमेडी, उप सचिव अतुल कुमार गिरी उर्फ चुन्नू, कोशाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, उप कोषाध्यक्ष राजाराम सिंह, संयोजक नवीन सिंह तोमर, उप संयोजक आदित्य प्रताप सिंह उर्फ सेतु सिंह, व्यस्थापक राजीव रंजन सिंह उर्फ राजू सिंह, उप व्यस्थापक अमितेश

सिंह, निदेशक शमसुद्दीन अंसारी, उप निदेशक राकेश सिंह शिक्षक, संरक्षक कृष्णा सिंह, विक्रांत सिंह, प्रवक्ता राणा प्रताप सिंह, सलाहकार डॉ. हरदेश्वर सिंह, पूजा सामग्री व्यस्थापक मनोज कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को मनोनीत किया गया।

समिति के गठन के बाद दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई जिसमें अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण 2 साल से बंद विजय जुलूस को फिर से इस वर्ष पूरे जोश व भव्यता के निकाला जाएगा। साथ ही नवरात्रि के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। ज्ञात हो कि उत्तर बिहार का प्रसिद्ध विजय जुलुश आश्विन (कुआर) पूर्णिमा के दिन निकाला जाता हैं। जिसमे सैकड़ो की संख्या में झांकियां प्रदर्शित की जाती हैं। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लाखों लोग आते हैं। मौके पर आदर्श ग्राम नरहन के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़े

बिहार में आज राज्य सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

भारत को फिर से अखंड बनाने का संकल्प लें,कैसे?

आज़ादी के इस पावन अवसर पर हम दूसरों की जिंदगी में बदलाव कैसे लाएं?

श्री अरविंद स्वतंत्रता के अग्रदूत, क्रांतिकारी, कवि, लेखक, दार्शनिक, ऋषि, मंत्रद्रष्टा एवं महान योगी थे,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!